
राजकोट. जिले में जेतपुर के पास स्थित जेतलसर जंक्शन रेलवे ओवरब्रिज पर रविवार तड़के एक ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ जिसे देखकर मानो पत्थर दिल इंसानों का भी दिल कांप उठे।
तेज रफ्तार से जा रही कार ओवरब्रिज पर डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई और उसके दो टुकड़े हो गए। हादसे में युवक-युवती की मौके पर और एक युवक की अस्पताल में मौत हुई। कार की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि टक्कर कितनी भयानक रही होगी।
इस दर्दनाक हादसे में मुस्कान बगड़ा और अरुण वाला नाम की युवती-युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनके साथ यात्रा कर रहे अन्य मित्र - अमित परमार और जयदीप चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। खून से लथपथ हालत में पड़े दोनों घायल युवकों को तत्काल इलाज के लिए जूनागढ़ के अस्पताल पहुंचाया गया।
इजाल के दौरान जयदीप चौहाण ने दम तोड़ दिया। परिजनों को सूचना मिलने पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही जेतपुर पुलिस का काफिला मौके पर पहुंचा। हादसे के कारण ट्रैफिक जाम हो गया। पुलिस ने ट्रैफिक बहाल करवाकर जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाकर कार्रवाई शुरू की है।
जूनागढ़ में गिरनार की तलहटी में महाशिवरात्रि के मेले का आनंद लेकर लौट रहे मित्रों के लिए रविवार की सुबह काल बनकर टूट पड़ी। महाशिवरात्रि पर हुई इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। तेज रफ्तार और सुबह की नींद संभवतः इस दर्दनाक हादसे का कारण हो सकती है, ऐसा प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है।
Published on:
15 Feb 2026 10:24 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
