
हिम्मतनगर. अहमदाबाद. पश्चिम रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा एवं ट्रेनों की समयपालनता को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से असारवा-चित्तौड़गढ़ मेमू ट्रेन के समय में 18 फरवरी से परिवर्तन किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, 18 फरवरी से ट्रेन नं. 69243 असारवा-चित्तौड़गढ़ मेमू असारवा से सुबह 10.20 बजे के स्थान पर 30 मिनट पहले यानी सुबह 9.50 बजे प्रस्थान करेगी। साथ ही इस ट्रेन के समय में असारवा और हिम्मतनगर के बीच के स्टेशनों के समय में भी संशोधन किया गया है।
यह ट्रेन का आगमन/प्रस्थान सेजपुर स्टेशन पर सुबह 9.53/9.54 बजे, सरदारग्राम पर सुबह 9.56/9.57 बजे, नरोड़ा पर सुबह 9.59/10.01 बजे, मेदरा पर सुबह 10.06/10.07 बजे, डभोड़ा पर सुबह 10.15/10.16 बजे, नांदोल-दहेगाम पर सुबह 10.24/10.26 बजे, जालिया माठ पर सुबह 10.34/10.35 बजे, रखियाल पर सुबह 10.39/10.40 बजे होगा।
इसी तरह, खेरोल पर सुबह 10.46/10.47 बजे, तलोद पर सुबह 10.54/10.55 बजे, खारी अमरापुर पर सुबह 11.01/11.02 बजे, प्रांतिज पर सुबह 11.09/11.10 बजे, सोनासन पर सुबह 11.18/11.19 बजे, हापा रोड पर सुबह 11.25/11.26 बजे, हिम्मतनगर स्टेशन पर सुबह 11.55/दोपहर 12 बजे आगमन/प्रस्थान होगा।
वहीं, ट्रेन नं. 19315 इंदौर-असारवा वीरभूमि एक्सप्रेस का 17 फरवरी से असारवा स्टेशन पर आगमन का समय सुबह 10.15 बजे के बजाए सुबह 10.40 बजे रहेगा।
Published on:
15 Feb 2026 10:37 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
