10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत-न्यूजीलैंड एक दिवसीय मैच के टिकट की कालाबाजारी

दो गिरफ्तार वडोदरा. शहर के पास कोटांबी स्टेडियम पर रविवार को भारत-न्यूजीलैंड एक दिवसीय क्रिकेट मैच के टिकट की कालाबाजारी कर रहे दो आरोपियों को क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया।मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम ने भांडवाला नाका के पास एक पेट्रोल पंप के निकट छापेमारी की। मौके से शहर के […]

less than 1 minute read
Google source verification

दो गिरफ्तार

वडोदरा. शहर के पास कोटांबी स्टेडियम पर रविवार को भारत-न्यूजीलैंड एक दिवसीय क्रिकेट मैच के टिकट की कालाबाजारी कर रहे दो आरोपियों को क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया।
मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम ने भांडवाला नाका के पास एक पेट्रोल पंप के निकट छापेमारी की। मौके से शहर के छाणी इलाके निवासी केतनकुमार पटेल व निजामपुरा इलाके निवासी हितेशकुमार जोशी को पकड़ा।

17 टिकट जब्त

तलाशी के दौरान टीम ने स्टेडियम के लेवल - 1, 2, 3 के 31 हजार रुपए के कुल 17 टिकट जब्त किए। दोनों आरोपी यह टिकट पांच गुना भाव में कालाबाजारी कर बेच रहे थे। दोनों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई।