30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत, Jul 10, 2025

11 जुलाई से शुरू हो रहा सावन, कर्ज से हैं परेशान तो सावन में करें ये 4 उपाय

Karj Se Mukti Ke Upay: भगवान शिव का प्रिय महीना सावन कल शुक्रवार यानी 11 जुलाई 2025 से शुरू हो रहा है। इस महीने में पूजा अर्चना का विशेष फल मिलता है। यदि आप कर्ज से परेशान हैं तो सावन 2025 में इन 4 उपाय से आप अपनी परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं। (Sawan 2025 Upay)

karj se mukti ke upay Sawan 2025

karj se mukti ke upay Sawan 2025 Upay: सावन 2025 के उपाय (Photo Credit: Pixabay)

Sawan 2025 Upay: वाराणसी के पुरोहित पं. शिवम तिवारी के अनुसार सावन में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के अनुष्ठान किए जाते हैं। इसके अनुसार कर्ज से परेशान हैं तो कर्ज मुक्ति के लिए सावन के इन 3 उपाय को जरूर आजमाना चाहिए।


कर्ज मुक्ति के लिए सावन के उपाय (Karj Se Mukti Ke Upay)

1.सावन महीने में भगवान शिव और लक्ष्मी नारायण की पूजा का विधान है। यदि इस महीने में शाम के समय शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग का जलाभिषेक करेंगे और अभिषेक के साथ 108 बार ऊं नम: शिवाय और माता लक्ष्मी का प्रिय मंत्र ॐ श्री ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्री ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नम: मंत्र जाप कर धन प्राप्ति की प्रार्थना करेंगे तो कर्ज में राहत मिलेगी। ।

2. श्रावण 2025 में भगवान शिव का ध्यान करते कर्ज से मुक्ति के लिए प्रार्थना करने का विधान है। इसके अनुसार प्रतिदिन शिवलिंग पर लाल पुष्प चढ़ा कर पुरुष ऊं नमः शिवाय और महिलाएं नमः शिवाय जपते हुए शिवलिंग पर गंगाजल से अभिषेक करें और सफेद मिठाई चढ़ाएं। फिर माता लक्ष्मी को भी लाल गुलाब का पुष्प चढ़ाकर खीर का भोग लगाएं। साथ ही कर्ज से छुटकारा दिलाने की प्रार्थना करें तो आशीर्वाद मिलेगा।

3. सावन माह में मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन प्राप्ति का वरदान देती हैं।

4. कर्ज से मुक्ति और धन प्राप्ति के लिए सावन मास में शिव चालीसा का पाठ करें और महीना पूरा होने के बाद भी इस साधना को अपनाएं यानी सावन के पहले दिन से शुरू कर लगातार 40 दिन तक शिव चालीसा पढ़ें। यह सावन उपाय कर्ज राहत के लिए लाभकारी माना जाता है। इसलिए सावन में शिव चालीसा जरूर पढ़ना चाहिए।

    कमेंट्स

    कोई कमेंट नहीं है।

    पहले कमेंट करने वाले बनें।

    कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
    ट्रेंडिंग वीडियो

    संबंधित खबरें