भारत, May 29, 2026

सूडान में चरम पर हिंसा (इमेज सोर्स: What I'm एक्स स्क्रीनशॉट)
Sudan Humanitarian Crisis: सूडान में जारी गृहयुद्ध अब और भी खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। देश में हिंसा इस कदर बढ़ चुकी है कि अब आम लोग, बच्चे और बुजुर्ग भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। एक मानवीय संगठन ने आरोप लगाया है कि सूडान पैरामिलिट्री रैपिड सपोर्ट फोर्स से जुड़ी ताकतों ने नॉर्थ कोर्डोफन के गांवों में हमला कर 27 लोगों की हत्या कर दी। बताया गया कि जिस इलाके को निशाना बनाया गया, वहां किसी तरह की सैन्य मौजूदगी नहीं थी और लोग एक बड़े मुस्लिम त्योहार की तैयारी में जुटे थे।
वहीं सूडान की डॉक्टर्स नेटवर्क ने कहा कि इन हमलों ने पहले से खराब मानवीय हालात को और गंभीर बना दिया है। संगठन के मुताबिक गांवों और आम नागरिकों को निशाना बनाना अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का खुला उल्लंघन है। लगातार बढ़ती हिंसा के बीच सूडान में लोगों की जिंदगी डर और असुरक्षा के साए में गुजर रही है।
अपडेट जारी है…
Published on: 29 May 2026 07:48 pm

कोई कमेंट नहीं है।
पहले कमेंट करने वाले बनें।