
पाकिस्तान में अब बागी भी ड्रोन से कर रहे हवाई हमले: फोटो में पाकिस्तानी पुलिस (इमेज सोर्स: आईएएनएस)
Pakistan: पाकिस्तान का अशांत प्रांत खैबर पख्तूनख्वा अब एक खतरनाक 'हाइब्रिड युद्ध' का गवाह बन रहा है। यहां के कराक जिले में विद्रोही लड़ाकों ने हमले में ऐसी तकनीकी किया जिसने पाक सेना के होश उड़ा दिए हैं। विस्फोटकों से लैस एक क्वाडकॉप्टर ड्रोन ने अर्धसैनिक बल (फेडरल कांस्टेबुलरी) की चौकी को निशाना बनाया। जिसमें कई सैनिक घायल हो गए। इस हमले के बाद बागियों ने घायलों को ले जा रही एंबुलेंस पर भी घात लगाकर हमला किया, जिसमें तीन अधिकारियों की मौत हो गई।
अब तक किसी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन शक की सुई 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' (टीटीपी) पर है। माना जा रहा है कि टीटीपी अब आमने-सामने की जंग के बजाय 'स्टैंड-ऑफ' रणनीति अपना रहा है, ताकि उसके लड़ाके सुरक्षित रहें। अब तक पाक सेना ही हवाई हमले के जरिए अपना वर्चस्व बनाए हुए थी। अब बागियों ने भी पाक सेना को उसी की तर्ज पर जवाब दिया है।
विद्रोही अब 'कमर्शियल ऑफ-द-शेल्फ' तकनीक यानी बाजार में पूरी तरह से उड़ने को तैयार सस्ते क्वाडकॉप्टर ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। ये ड्रोन 15 से 30 हजार रुपए में मिल जाते हैं। इन्हें मॉडिफाई कर इनसे 5 किलो तक विस्फोटक ढोया जा सकता है। छोटे और कम ऊंचाई पर उड़ने के कारण ये रडार की नजर में नहीं आते। इससे बागियों को बढ़ी रणनीतिक बढ़त मिल गई है। इसके जरिए वे दूर बैठकर सटीक निशाना लगा रहे हैं।
सुरक्षा बलों के लिए ये ड्रोन 'फ्लाइंग आइईडी' बन गए हैं। वे सुरक्षा जवानों की चौकियों को ऊपर से पार कर हमला कर रहे हैं। गौरतलब है पाकिस्तान ने हाल ही में सीमा पर 70 विद्रोही लड़ाकों को मारने का दावा किया था, जिसके जवाब में टीटीपी ने अब पलटवार किया है। टीटीपी द्वारा हवाई और जमीनी हमलों का यह तालमेल पाकिस्तान के सुरक्षा बलों के लिए नई चुनौती बन सकती है।
Published on:
25 Feb 2026 05:20 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
