
Ebrahim Zolfaghari spokesperson for the IRGC’s Khatam al-Anbiya Central Headquarters (Photo - ANI)
Iran Israel War: ईरान की रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को लेकर बयान जारी किया है। IRGC ने कहा कि अगर वह स्कूली बच्चों को मारने वाला अपराधी जिंदा है तो हम उसके पीछे पूरी ताकत से पड़ेंगे और उसे मार डालेंगे। दरअसल, कुछ घंटों पहले IRGC ने यह दावा किया था कि उन्होंने इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू को मार डाला, लेकिन IRGC के इस दावे को इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने अफवाह बताते हुए खारिज कर दिया।
यह सबकुछ इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के एक्स अकाउंट से पोस्ट किए गए वीडियो से शुरू हुआ था। उस वीडियो को देखकर कुछ लोगों को लगा कि उनके हाथ में छह उंगलियां दिख रही हैं। इससे यह अफवाह फैली कि वीडियो फेक या AI से बनाया गया है, और शायद नेतन्याहू की हत्या हो चुकी है।
कुछ लोग उनके बेटे यैर नेतन्याहू के X अकाउंट पर भी बात कर रहे थे कि उन्होंने 9 मार्च के बाद कोई पोस्ट नहीं किया है।
शायद इसके पीछे कोई पारिवारिक त्रासदी हो। X के AI चैटबॉट 'Grok' ने इन सभी दावों और अफवाहों को पूरी तरह से ख़ारिज कर दिया। उसने साफ किया कि नेतन्याहू के 'X' अकाउंट पर पोस्ट किए गए वीडियो के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं की गई थी, बल्कि यह सिर्फ एक नज़रों का धोखा (visual illusion) था, जिसकी वजह से ऐसा लग रहा था कि उनके हाथ में छह उंगलियां हैं।
28 फरवरी 2026 को अमेरिका और इजरायल ने संयुक्त रूप से ऑपरेशन एपिक फ्यूरी (अमेरिका) और रोअरिंग लायन (इजरायल) शुरू किया। पहले ही हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो गई, साथ ही कई बड़े अधिकारी मारे गए। अमेरिका-इजरायल ने ईरान के मिसाइल ठिकाने, एयर डिफेंस, न्यूक्लियर साइट्स और सैन्य अड्डों पर हजारों हमले किए।
वहीं, ईरान ने जवाब में इजरायल पर सैकड़ों बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन हमले किए। साथ ही अमेरिकी बेस (बहरीन, कतर, यूएई, सऊदी अरब, जॉर्डन, इराक आदि) और उनके सहयोगी देशों पर हमले किए। ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में ब्लॉकेड की स्थिति पैदा कर दी है। जिसका असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी पड़ रहा है।
Published on:
15 Mar 2026 12:27 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
