15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UAE के फुजैराह तेल टर्मिनल पर ईरान का हमला, कुवैत एयरपोर्ट को भी बनाया निशाना

US-Israel vs Iran: ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच संघर्ष का 16वां दिन, ईरान ने यूएई और कतर पर नए हमले किए, UAE की एयर डिफेंस प्रणाली सक्रिय।

2 min read
Google source verification
Iran Attack on Dubai

ईरान ने यूएई और कुवैत पर किया हमला (फाइल फोटो: द वॉशिंगटन पोस्ट)

Iran-United States-Israel: ईरान पर अमेरिका और इजरायल हमले का आज 16वां दिन हैं। जहां अमेरिका और इजरायल के हमले लगातार जारी हैं, वहीं ईरान भी पलटवार का कोई मौका नहीं छोड़ रहा है। इन सबके बीच ईरान ने आज दुबई के मरीना और अल-सुफौह में जोरदार धमाके किए और कुवैत को भी निशाना बनाया।

अल-धाफरा एयर बेस पर दागी 10 मिसाइलें

ईरान के हमलों के कारण संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के फुजैराह तेल टर्मिनल पर काम रोक दिया गया है। फुजैराह तेल टर्मिनल पर किया गया हमला इतना भीषण था कि दूर से ही धुएं के काले बादल दिखाई दिए। अधिकारियों को इन हमलों से लगी आग को बुझाने में घंटों कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस हमले में जॉर्डन का एक नागरिक घायल हो गया है। वहीं ईरान ने अल-धाफरा एयर बेस पर भी हमले का दावा किया है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प (IRGC) ने कहा कि उसने संयुक्त अरब अमीरात के अल-धाफरा एयर बेस पर तैनात अमेरिकी सेना पर 10 मिसाइलें और अज्ञात संख्या में ड्रोन दागे।

कुवैत में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हमला

यूएई के अलावा ईरान ने कुवैत को भी निशाना बनाया है, जहां उसने अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हमला किया। राहत की बात यह है कि कुवैत पर किए गए हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

इससे पहले, संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय ने भी कहा था कि एयर डिफेंस सिस्टम ईरान से आने वाली मिसाइलों और ड्रोन हमलों का जवाब दे रही हैं। मंत्रालय ने बताया कि देश के विभिन्न हिस्सों में सुनाई देने वाली तेज आवाज़ें एयर डिफेंस सिस्टम के इंटरसेप्शन के कारण थीं।

एक रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने संघर्ष के दौरान यूएई पर 1,800 से अधिक मिसाइलें और ड्रोन दागे हैं, जिससे यह देश तेहरान द्वारा मौजूदा तनाव में सबसे अधिक निशाना बनाया जाने वाला देश बन गया है।