15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘ईरान युद्ध रोकने के लिए तैयार’, अराघची ने किया तनाव रोकने की पहल का स्वागत

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष जारी है। अब ईरान ने तनाव खत्म करने की पहल का स्वागत किया है। तनाव खत्म करने को लेकर ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने क्या कहा, आइए जानते हैं...

2 min read
Google source verification

भारत

image

Vinay Shakya

Mar 15, 2026

Irani Foreign Minister Abbas Araghchi

ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची(Photo-IANS)

Israel-Iran Conflict: ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी संघर्ष की वजह से होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते होने वाली ईंधन की सप्लाई प्रभावित हुई है। इसकी वजह से कई देश ऊर्जा संकट का दंश झेल रहे हैं। इस तनावपूर्ण माहौल के बीच ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ा बयान दिया है।

रविवार को अब्बास अराघची ने युद्ध समाप्त के लिए की गई पहल का स्वागत किया है। अराघची ने कहा कि तेहरान युद्ध समाप्त करने की किसी भी पहल का स्वागत करता है। इसके साथ ही अराघची ईरान-इजरायल संघर्ष के बीच पड़ोसी अरब देशों में किसी भी नागरिक या आवासीय क्षेत्र को निशाना बनाने के इनकार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पड़ोसी अरब देशों में हमले के पीछे इजरायल का हाथ हो सकता है।

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष खत्म होने के संकेत

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष को खत्म करने का संकेत दिया है। अब्बास अराघची ने ईरान की फार्स न्यूज से कहा कि तेहरान क्षेत्रीय देशों के साथ मिलकर उन लक्ष्यों की जांच के लिए एक संयुक्त पैनल गठित करने को तैयार है, जिन पर हमले हुए हैं। ईरान युद्ध समाप्त करने की किसी भी पहल का स्वागत करता है। ईरान ने खाड़ी देशों में आम लोगों को निशाना नहीं बनाया है और हम इसमें किसी भी तरह के लिए जांच के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

ईरान के खिलाफ साजिश कर रहा रहा अमेरिका-इजरायल

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका और इजरायल पर साजिश करने का आरोप लगाया है। अराघची ने कहा कि ईरान ने इस युद्ध में पड़ोसी अरब देशों में किसी भी नागरिक या रिहायशी इलाके को निशाना नहीं बनाया है। इन हमलों के पीछे इजरायल का हाथ हो सकता है। ईरान के शाहेद जैसा ड्रोन बनाकर अमेरिका और इजरायल पड़ोसी देशों से हमारे रिश्ते खराब करने की कोशिश कर रहा है। पड़ोसी देशों में इजरायल हमले करके इसका दोष ईरान पर मढ़ रहा है। अराघची ने कहा कि कतर, सऊदी अरब, ओमान और अन्य पड़ोसी देशों के साथ हमारे राजनयिक संपर्क बने हुए हैं। इससे पहले ईरान ने आरोप लगाया था कि इजरायल-अमेरिका शाहेद ड्रोन का नाम बदलकर ईरान को फंसाने की साजिश रच रहे हैं।

IRGC ने इजरायली PM नेतन्याहू को बताया हत्यारा

ईरान-इजरायल संघर्ष के बीच इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को बच्चों का हत्यारा और अपराधी बताया है। IRGC ने इजरायली PM नेतन्याहू की हत्या की कसम खाई है। IRGC ने कहा कि यदि वे(बेंजामिन नेतन्याहू) जीवित हैं तो उन्हें पूर्ण शक्ति से पीछा करके मार गिराया जाएगा। वहीं, रविवार सुबह मध्य इजराइल में जोरदार धमाकों की आवाजें सुनाई दीं। इसके बाद हवाई हमले के सायरन बजाए गए। बता दें कि ईरान ने मिसाइल और क्लस्टर बम से हमला करके इजरायल को काफी नुकसान पहुंचाया है। ईरान ने सऊदी अरब के अल खर्ज (प्रिंस सुल्तान एयर बेस) पर मिसाइलें दागीं, जिसे IRGC ने इस्लामी मातृभूमि के खिलाफ आक्रामकता का स्रोत बताया।

अमेरिका का दावा- ईरान युद्ध समाप्त के लिए तैयार

ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची के बयान से पहले अमेरिका ने युद्ध समाप्त करने का दावा किया था। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने NBC न्यूज को दिए इटरव्यू में कहा था कि ईरान युद्ध समाप्त करने के लिए समझौते करने को तैयार है, लेकिन प्रस्तावित शर्तें अपर्याप्त हैं। ट्रंप ने कहा- ईरान समझौता चाहता है, लेकिन मैं नहीं करना चाहता, क्योंकि शर्तें अभी पर्याप्त अनुकूल नहीं हैं। कोई भी समझौता बहुत ठोस होना चाहिए। युद्ध तीसरे सप्ताह में प्रवेश कर चुका है, जिसमें क्षेत्रीय तनाव और हमले बढ़ते जा रहे हैं।