अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। (फोटो- एक्स वीडियो पोस्ट स्क्रीनशॉट)
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने में अहम भूमिका निभाई है।
उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान इस बात पर जोर दिया कि कैसे व्यापार और टैरिफ अमेरिका के लिए वैश्विक संघर्षों को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं।
ट्रंप ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हम व्यापार में बहुत अच्छा कर रहे हैं। हम सैकड़ों अरब डॉलर का टैरिफ प्राप्त कर रहे हैं। ये टैरिफ अमेरिका को बहुत समृद्ध और शक्तिशाली बना रहे हैं।
इस बीच, कार्यक्रम में ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान युद्ध का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हमने व्यापार के जरिए कई युद्धों को रोका। जैसे कि भारत और पाकिस्तान के बीच काफी जोरदार मुकाबला हुआ। जिसमें सात विमान मार गिराए गए।
ट्रंप ने आगे कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच बुरी चीजें हो रही थीं। फिर मैनें तनाव खत्म करने के लिए दोनों देशों से बात की। मैं तब उन दोनों से व्यापार के बारे में बात कर रहा था। और मैंने उनसे पूछा, हम व्यापार कैसे करेंगे?
फिर उधर से जवाब आया कि सर हम व्यापार के मामले में बहुत अच्छा कर रहे हैं। जिसके बाद मैंने कहा ठीक है, अगर युद्ध नहीं रुका तो हम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे। हम कोई भी व्यापार समझौता नहीं करेंगे।
ट्रंप ने यह भी बताया कि कैसे उन्होंने व्यापारिक दबाव का फायदा उठाकर स्थिति को शांत करने के लिए व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप किया।
उन्होंने कहा कि एक बार समझाने के बाद भी दोनों देशों के बीच तनाव कम नहीं हुआ तो मैंने फिर उन्हें फोन किया। और सीधे कहा सुनो, अगर तुम यह युद्ध नहीं रोकोगे, तो हम तुम्हारे देश पर अमेरिका को बेचे जाने वाले किसी भी उत्पाद पर 200 प्रतिशत टैरिफ लगा देंगे।
उन्होंने आगे कहा कि दोनों पक्षों ने टैरिफ के खतरे पर चिंता व्यक्त की। दोनों देशों ने कहा कि नहीं, नहीं, नहीं, आप ऐसा नहीं कर सकते। मैंने कहा- 'मैं ऐसा क्यों नहीं कर सकता? इसे बहुत आसानी से मैं कर सकता हूं।
परमाणु युद्ध की विनाशकारी क्षमता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि इसका असर हर चीज पर पड़ता है। यह एक बहुत ही शक्तिशाली हथियार है, बहुत ज्यादा शक्तिशाली। इतना शक्तिशाली कि आप इसके बारे में बात भी नहीं करना चाहेंगे।
ट्रंप के अनुसार, ट्रेड और टैरिफ का डर दिखाने के बाद दोनों देश अंततः पीछे हट गए। ट्रंप ने दावा किया कि उनके हस्तक्षेप ने एक भयावह संघर्ष को टाल दिया। उन्होंने कहा कि यह शायद एक परमाणु युद्ध हो सकता था।
बता दें कि ट्रंप का यह बयान इस साल की शुरुआत में भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव को लेकर आया है। जब भारत में सबसे घातक आतंकवादी हमला हुआ था।
22 अप्रैल को पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों द्वारा किए गए पहलगाम आतंकी हमले में 25 भारतीय नागरिकों और एक नेपाली नागरिक सहित 26 पर्यटकों की जान चली गई थी।
जवाबी कार्रवाई में, भारतीय सशस्त्र बलों ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया, जिसमें पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा द्वारा संचालित आतंकी शिविरों पर सटीक हमले किए गए। इन हमलों ने सीमा पार आतंकवादी ठिकानों को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया।
Published on:
16 Oct 2025 09:07 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग