14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चुनाव जीतते ही BNP छात्रों के यूनिवर्सिटी पर किया कब्ज़ा, दूसरे दलों के समर्थकों से की जबरदस्ती

बांग्लादेश के फरवरी 2026 के चुनावों में बीएनपी की जीत के बाद उनके छात्र संगठन ने कई विश्वविद्यालयों के हॉस्टलों पर कब्जा कर छोटे दलों के समर्थक छात्रों को बाहर निकाला।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Devika Chatraj

Feb 14, 2026

चुनाव में जीत के बाद बांग्लादेश में तनाव (X)

Bangladesh Violence: बांग्लादेश में फरवरी 2026 के संसदीय चुनावों के परिणामों के बाद राजनीतिक हिंसा और छात्र आंदोलन तेज हो गए हैं। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की भारी जीत के बाद, उनकी छात्र इकाई जतियोताबादी छात्र दल ने कई प्रमुख विश्वविद्यालयों के कैंपस और हॉस्टलों पर कब्जा कर लिया है।

छोटे संगठनों के समर्थक छात्रों के साथ बदसलूकी

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीएनपी छात्र दल के कार्यकर्ताओं ने अन्य राजनीतिक दलों, खासकर जमात-ए-इस्लामी और अन्य छोटे संगठनों के समर्थक छात्रों को हॉस्टलों से बाहर निकाला। यह घटनाक्रम ढाका यूनिवर्सिटी, राजशाही यूनिवर्सिटी और जहांगीरनगर यूनिवर्सिटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में देखा गया। एक छात्र ने नाम न छापने की शर्त पर बताया "हमारे हॉस्टल से रातों-रात निकाल दिया गया। कहा गया कि अब कैंपस में केवल बीएनपी समर्थक छात्र ही रहेंगे।"

विपक्ष की प्रतिक्रिया

बीएनपी ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य केवल छात्रों के बीच सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखना है। पार्टी प्रवक्ता ने कहा, "पिछले शासन में छात्र लीग ने कैंपस पर आतंक मचाया था। अब हम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित वातावरण सुनिश्चित कर रहे हैं।" वहीं, जमात-ए-इस्लामी की छात्र इकाई इस्लामी छात्र शिबिर ने इस कदम को 'फासीवादी' करार दिया और विरोध प्रदर्शन की घोषणा की।

राष्ट्रीय राजनीति पर असर

विशेषज्ञ मानते हैं कि यह घटनाक्रम केवल विश्वविद्यालय स्तर की लड़ाई नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति में बीएनपी की नई सरकार के सामने आने वाली चुनौतियों का संकेत है। बीएनपी की 212 सीटों के साथ जीत और जमात-ए-इस्लामी की 76 सीटों के बाद राजनीतिक तनाव और बढ़ गया है।