भारत, May 07, 2026

ADF terrorists
अफ्रीकी देशों में आपराधिक मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं। इन देशों में न सिर्फ आतंकी संगठन, बल्कि विद्रोही संगठन भी दहशत फैलाते हैं। कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (Democratic Republic Of Congo / DR Congo) में भी ऐसी ही स्थिति है। कांगो में आतंकी संगठन के साथ ही कई विद्रोही संगठन भी एक्टिव हैं। इनमें एडीएफ (ADF - Allied Democratic Forces) भी शामिल है, जो अक्सर ही देश में कत्लेआम मचाता है। हाल ही में एक बार फिर ऐसा देखने को मिला।
मंगलवार को देर रात से बुधवार सुबह के बीच कांगो में एडीएफ विद्रोहियों ने घातक हमला किया। यह हमला उत्तरी किवू प्रांत में बेनी क्षेत्र के ब्यू मन्यामा शहर में किया गया। हमलावरों ने धारदार हथियारों का इस्तेमाल करते हुए कत्लेआम मचाया और 22 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। कई मृतकों से सिर उनके धड़ से अलग पाए गए।
कांगो के कई प्रांतों में एडीएफ का आतंक तेज़ी से बढ़ रहा है। पिछले कई सालों से एडीएफ ने कांगो में दहशत फैलाई हुई है। विद्रोहियों का यह ग्रुप निर्दोष लोगों पर हमले करता है, घरों को जलाता है और लोगों को जबरन भर्ती करता है। कांगो और युगांडा (Uganda) की सेनाओं के संयुक्त अभियानों के बावजूद एडीएफ की गतिविधियाँ जारी हैं। 2021 से चल रहे सैन्य अभियानों में एडीएफ के कई लड़ाके मारे गए हैं, लेकिन इसके बावजूद यह ग्रुप अभी भी काफी मज़बूत है और समय-समय पर कत्लेआम मचाता है। एडीएफ के हमलों की वजह से कांगो में हज़ारों लोगों विस्थापित हो गए हैं और स्थानीय अर्थव्यवस्था पर भी काफी नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। कई लोग डर के साये में रहने के लिए मजबूर हैं।
संबंधित विषय:
Updated on: 07 May 2026 07:31 am

कोई कमेंट नहीं है।
पहले कमेंट करने वाले बनें।