30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत, May 31, 2026

होर्मुज स्ट्रेट में संदिग्ध तैरती माइन मिलने से अलर्ट, ओमान ने जारी की चेतावनी

होर्मुज स्ट्रेट में संदिग्ध तैरती माइन मिलने की खबर के बाद ओमान ने समुद्री अलर्ट जारी किया है। अधिकारियों ने जहाजों, नाविकों और मछुआरों से सतर्क रहने की अपील की है।

Oman issues alert after suspected floating mine found in Strait of Hormuz

Oman issues alert after suspected floating mine found in Strait of Hormuz

Maritime Safety: ओमान की समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने होर्मुज स्ट्रेट में एक संदिग्ध तैरती हुई माइन देखे जाने के बाद चेतावनी जारी की है। एजेंसी ने नाविकों, मछुआरों और जहाजों से कहा है कि वे इस क्षेत्र से गुजरते समय बेहद सावधानी बरतें।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर जारी बयान में कहा गया कि ओमान के समुद्री क्षेत्र में होर्मुज स्ट्रेट के पास एक ऐसी वस्तु देखी गई है, जिसके माइन होने की आशंका है। इसलिए सभी समुद्री उपयोगकर्ताओं को सलाह दी गई है कि वे किसी भी संदिग्ध वस्तु से सुरक्षित दूरी बनाए रखें और उसकी जानकारी तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें।

अधिकारियों ने कहा कि जब तक स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो जाती, तब तक इस इलाके में जहाजों और नौकाओं को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी चाहिए।

अपडेट जारी है है…

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें