थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा पर जारी तनावपूर्ण हालात अब खतरनाक मोड़ पर पहुंच गए हैं…कंबोडिया के अधिकारियों ने शनिवार को जानकारी दी कि सीमा पर संघर्ष के चलते 12 नई मौतें हुई हैं…इस तरह अब तक दोनों देशों में लड़ाकू विमानों, तोपों और जमीनी टुकड़ियों के साथ जारी हिंसक झड़पों में कुल 32 लोगों की मौत हो चुकी है…मृतकों में सैनिकों के साथ-साथ आम नागरिक भी शामिल हैं…कंबोडिया और थाईलैंड ने सीमा विवाद को लेकर एक दूसरे पर जमकर हमले किए…बड़ी संख्या में लोगों को पलायन करना पड़ा है…