3 अगस्त 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

समाचार

जेएसजी संगिनी नारिशक्ति ग्वालियर ने मनाया “आया सावन झूम के”

जेएसजी संगिनी नारिशक्ति ग्वालियर ने मनाया "आया सावन झूम के"

जेएसजी संगिनी द्वारा पारंपरिक उल्लास के साथ हरियाली तीज का आयोजन
ग्वालियर. जेएसजी संगिनी नारिशक्ति ग्वालियर ने “आया सावन झूम के” के तहत हरियाली तीज का आयोजन किया। यह कार्यक्रम शहर के एक निजी होटल में मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पारंपरिक पर्व हरियाली तीज की सांस्कृतिक और सामाजिक महत्ता को उजागर करना था।
सभी संगिनी सखियां पारंपरिक सोलह श्रृंगार में सजकर कार्यक्रम में शामिल हुईं। मंगलाचरण सारिका जैन ने दिया और सुधा जैन ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया।
अध्यक्ष अनीता जैन ने कहा, यह आयोजन महिलाओं के आत्मबल, पहचान और महत्व को रेखांकित करने का प्रयास था। कार्यक्रम में नवीन सदस्यों का सम्मान किया गया और मनोरंजक गेम्स आयोजित किए गए। हरियाली क्वीन रैम्प वॉक प्रतियोगिता का आयोजन विशेष आकर्षण रहा, जिसमें मंजू जैन को हरियाली क्वीन का ताज दिया गया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. याशी जैन ने किया और संगिनी सचिव दिव्या जैन ने आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में संरक्षिका संध्या जैन, सुनीता जैन और सीमा जैन सहित कई अन्य सदस्यगण मौजूद रहे। यह आयोजन सावन की रिमझिम फुहारों के बीच सांस्कृतिक गरिमा और सामाजिक सशक्तिकरण का संदेश दिया।

मनोरंजक गेम्स में जीते पुरस्कार
प्रथम स्थान: सुनीता जैन
द्वितीय: नेहा जैन
तृतीय: अंतिमा जैन ने प्राप्त किया।
हरियाली क्वीन रैम्प वॉक प्रतियोगिता
हरियाली क्वीन का ताज – मंजू जैन को
द्वितीय स्थान: सुनीता जैन
तृतीय स्थान साझा रूप से: कमलेश जैन व प्रिया जैन को
हरियाली थीम हाउजी, सरप्राइज क्वेश्चन, गेम्स और पुरस्कारों की भरमार ने सभी संगिनी सखियों को आनंद से भर दिया। पंच्युअलिटी पुरस्कार पूनम जैन को मिला।