नगर निगम ने शहर में अतिक्रमण हटाने अभियान चला। सिटी मजिस्ट्रेट के साथ निगम की टीम जेसीबी लेकर बड़ाबम पर स्थित वैशाली मार्ट पहुंची।सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर सिंह ने डीपी का अतिक्रमण तत्काल हटाने बिजली सप्लाई बंद करा दी। बिजली कर्मचारियों को बुलाकर लाइट काटने के निर्देश दिए। मार्ट संचालक के मिन्नत पर सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा डीपी हटाने के लिए 24 घंटे की लिखित मोहलत दी है।
वैशाली मार्ट के गार्ड को दी चेतावनी
सिटी मजिस्ट्रेट ने गार्ड को बुलाकर चेतावनी दी कि मार्ग पर वाहन खड़े हुए तो जवाबदेही तय करेंगे। अगर पुलिस को पटरी पर वाहनों की पार्किंग मिली। यातायात प्रभावित हुआ तो पुलिस भेजकर 151 की कार्रवाई कराएंगे। बार-बार मनमानी करोगे तो जेल भेज दूंगा। अतिक्रमण हटाने पहुंचे अधिकारियों ने मार्ट संचालक को चौबीस घंटे की मोहलत देकर लौट गए।
आनंद नगर में हटाया 20 से अधिक अतिक्रमण
आनंद नगर एरिया में बीस से अधिक अतिक्रमण हटाए गए। इस दौरान कई जगहों पर निर्माण कार्यों की जांच की गई। मुख्य मार्ग पर बोर्ड, पुतले समेत वाहनों को हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान बीस से अधिक जगहों पर अतिक्रमण हटाया गया। कइयों पर चालानी कार्रवाई भी की गई।