11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोरखपुर में 15 साल के भतीजे के साथ भागी 35 साल की चाची, शादी करने के पहले ही पुलिस ने दबोचा

गोरखपुर में एक हैरान करने वाली घटना हुई है यहां एक अधेड़ चाची अपने नाबालिग भतीजे के प्यार में इस कदर पागल हुई कि दोनों घर छोड़कर भाग गये।

2 min read
Google source verification
Up news, gorakhpur

फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, नाबालिग भतीजे संग भागी चाची

गोरखपुर के पीपीगंज थानाक्षेत्र के एक गाँव में हैरान करने वाला मामला आया है, यहां एक चाची अपने नाबालिग भतीजे के प्यार में इस कदर दीवाना हुई कि लोकलाज छोड़कर वह बीस साल छोटे भतीजे के साथ भाग गई। पहले तो परिजन दोनों को खोजते रहे लेकिन जब दोनों कहीं नहीं मिले तो पुलिस को सूचना दी गई।

दस दिन बात मिली चाची और भतीजे की लोकेशन

सूचना पर पुलिस लगातार दोनों को ट्रेस कर रही थी, इसी बीच लगभग दस दिनों के बाद दोनों की लोकेशन मिलते ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया, दोनों को थाने लाया गया और घर वालों को सूचना दी गई। पुलिस ने जब पूछताछ की तो दोनों ने बताया कि वे शादी की तैयारी में थे।करीब एक घंटे की पंचायत के बाद परिजन दोनों को समझाकर घर लेकर चले गए।

चाचा रहते थे बाहर, चाची से बढ़ने लगी नजदीकियाँ

जानकारी के मुताबिक पीपीगंज थाना क्षेत्र में एक गांव निवासी 15 साल का लड़का 9वीं क्लास में पढ़ता है। उसके घर में माता-पिता के अलावा चाची और अन्य लोग रहते हैं। उसके चाचा किसी दूसरे शहर में रहकर नौकरी करते हैं।

इसी बीच छात्र का अपनी चाची से अफेयर हो गया, धीरे धीरे दोनों के संबंध गहरे होते गए। इधर चाची, भतीजा का रिश्ता होने के कारण कोई शक भी नहीं कर पाया।

26 जनवरी को भतीजे के संग भागी चाचा, परिवार में हड़कंप

इसी बीच 26 जनवरी को अचानक छात्र और चाची घर से लापता हो गए। जब देर रात तक घर नहीं लौटे तो लोगों ने उन्हें ढूंढना शुरू किया। फिर पीपीगंज थाने में गुमशुदगी लिखाई गई। छात्र के पिता ने पुलिस को बताया, मेरा बेटा और छोटे भाई की पत्नी अचानक लापता हो गए हैं।

उनके साथ कुछ भी गलत हो सकता है। पुलिस ने अनहोनी के डर से सर्विलांस और सीसीटीवी कैमरे की मदद से पड़ताल शुरू की, सोमवार को अचानक दस दिनों बाद दोनों की लोकेशन ट्रेस हुई।

ट्रेस कर पुलिस ने दबोचा, परिजनों ने तहरीर देने से किया इनकार

पुलिस ने चाची और भतीजे को शहर में ही दूसरे थाने से पकड़ लिया। इसके बाद पीपीगंज थाने की पुलिस को सूचना दी। सोमवार शाम पुलिस दोनों को साथ लेकर पीपीगंज थाने पर आई। जहां पर परिवार के लोगों को भी बुलाया गया। जब पंचायत हुई तो भतीजे और चाची ने एक दूसरे से शादी की हामी भर दी।

फिलहाल दोनों को परिजनों ने काफी समझाया और घर ले गए। पीपीगंज के SHO अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों पक्षों के परिजनों को बुलाया गया, लेकिन वे किसी तरह की कारवाई नहीं चाहते।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग