6 अगस्त 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

नागौर

‘राजस्थान में भक्ति का पर्याय मां मीरा, कण-कण में इनके कृष्ण भक्ति की गूंज’

मेड़ता सिटी. 521वें मीरा महोत्सव में शिरकत करने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और हरियाणा प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया रात 8.30 बजे मेड़ता पहुंचे। यहां छतरी धाम में महंत से आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात डॉ. पूनिया ने महोत्सव के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। यहां उन्होंने मीरा एवं चारभुजा मंदिर में दर्शन भी किए।

– भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष पूनिया ने मीरा महोत्सव के कार्यक्रम में की शिरकत

मेड़ता सिटी. 521वें मीरा महोत्सव में शिरकत करने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और हरियाणा प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया रात 8.30 बजे मेड़ता पहुंचे। यहां छतरी धाम में महंत से आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात डॉ. पूनिया ने महोत्सव के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। यहां उन्होंने मीरा एवं चारभुजा मंदिर में दर्शन भी किए।

यहां मीरा स्मारक पैनोरमा में आयोजित धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने पहुंचे डॉ. पूनिया ने दादू सम्प्रदाय के महंत हरिनारायण शास्त्री का आशीर्वाद लिया। इस दौरान महंत ने हरियाणा भाजपा प्रभारी का शॉल ओढ़ाते हुए अभिनंदन किया। इसके पश्चात पूनिया यहां कार्यकर्ताओं से भी रूबरू हुए। डॉ. पूनिया चारभुजा एवं मीरा मंदिर में दर्शन करने के पश्चात 521वें मीरा महोत्सव समारोह में भाग लेने के लिए पहुंचे। यहां समिति के पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की ओर से साफा-माल्यार्पण कर पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. पूनिया का अभिनंदन किया गया। इस दौरान बोलते हुए पूनिया ने कहा कि राजस्थान को भक्ति और शक्ति की धरती कहा जाता है। प्रदेश में भक्ति का पर्याय मां मीरा है। जिनकी कृष्ण भक्ति की कण-कण में गूंज है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के शासन के दौरान पैनोरमा बनाने का दौर शुरू हुआ था। ऐसे ऐतिहासिक संतों, ऋषियों, मुनियाें और महापुरुषों के सैकड़ों पैनोरमा को विकसित किया। मेड़ता का ऐतिहासिक, धार्मिक व सांस्कृतिक महत्व है। केंद्र व राज्य सरकार कोरिडोर बनाने को लिए प्रत्यनशील है। इस दौरान विधायक लक्ष्मणराम कलरू, प्रधान संदीप चौधरी, ज्ञानाराम रिणवां, सरपंच अमरचंद, मेघराम मेघवाल, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मदनलाल गोरा, रामेश्वर थिरोदा सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पीएम ने नारों की नहीं सरोकारों की राजनीति का दिया संदेश

इस दौरान पूर्व प्रदेशाध्यक्ष पूनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री के पर्यावरण संरक्षण की अभिनव पहल के तहत पौधे लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने अभियान को आगे बढ़ाते हुए राजस्थान की इस धरती को हरित, शिक्षित व विकसित करने का आह्वान किया। पूनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री ने वोट बैंक, नारों, चुनाव की राजनीति नहीं की। उन्होंने सरोकारों की राजनीति का संदेश सभी को दिया है। राजस्थान में हम उनका अनुसरण करते हैं।