पूणे के दौंड में खालवा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक किशोरी अपने गांव की कुछ महिलाओं के साथ गुड़ की फैक्ट्री में काम करने गई थी। यहां उसकी मुलाकात सहारनपुर के रोहित पिता विनोद से हुई। आरोपी रोहित ने किशोरी से कहा कि वह उससे शादी करना चाहता है। इस तरह से शादी का झांसा देकर करीब ढाई साल से आरोपी रोहित किशोरी के साथ दुष्कर्म कर रहा था।
दीपावली मनाने के लिए 17 अक्टूबर को किशोरी झेलम एक्सप्रेस से महिलाओं के साथ खंडवा के लिए निकली थी। यहां खंडवा स्टेशन पर वह कोच से गायब हो गई। साथ की महिलाओं ने परिवार को बताया कि उनकी बेटी लापता है। इसके बाद 23 अक्टूबर को पिता ने जीआरपी थाने में बेटी के अपहरण का केस दर्ज करवाया।
जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक प्रकाशचंद सेन ने बताया कि प्रकरण दर्ज करने के बाद स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे व महिलाओं से मिली जानकारी के आधार पर पता चला की किशोरी सहारनपुर में हो सकती है। थाने से एएसआइ शेख मकसुद, एसआइ रजनी थाना मोघट, एएसआइ मनोहर सिंह चौहान और प्रधान आरक्षक संध्या गौतम को सहारनपुर भेजकर कर मोबाइल लोकेशन के आधार पर सहारनपुर भेजा गया। यहां किशोरी आरोपी रोहित के घर मिली है। वह गर्भवती है। आरोपी पर दुष्कर्म सहित अन्य धारा बढ़ाई गई। आरोपी को जेल भेज दिया गया।