राजस्थान में मौसम का (Rajasthan Monsoon)मिजाज एक बार फिर बदलने जा रहा है। मौसम विभाग (IMD Alert)का नया अलर्ट है कि राजस्थान के 11 जिलों में कल 3 अगस्त को भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के Prediction के अनुसार भरतपुर, जयपुर संभाग के 11 जिलों सहित कुछ भागों में रविवार से पुन: भारी बारिश (Heavy Rain)की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। 4 अगस्त को भरतपुर संभाग व आसपास के जिलों में कहीं-कहीं अतिभारी बारिश होने की संभावना हैं। 5 अगस्त को भी मौसम कुछ कुछ ऐसा ही रहना है।