Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Rajasthan Weather : जयपुर में तापमान स्थिर, सुबह-शाम की ठंडक बढ़ी, दिन अभी गर्म बने रहेंगे

राजधानी जयपुर में सुबह-शाम अब ठंडी होने लगी हैं। शहर के बाहरी इलाकों में रात में अब सर्दी का अहसास होने लगा है। वहीं दिन अभी गर्म बने हुए हैं। दिन में निकल रही तेज धूप से गर्मी अभी बरकरार है। वहीं प्रदेश की बात करें तो आज कई जिलों में तापमान में थोड़ी गिरावट रही।

जयपुर

image

Murari

Oct 17, 2025

– मौसम विभाग ने कहा, दीपावली के बाद होगा मौसम में तेजी से बदलाव

जयपुर। राजधानी जयपुर में सुबह-शाम अब ठंडी होने लगी हैं। शहर के बाहरी इलाकों में रात में अब सर्दी का अहसास होने लगा है। वहीं दिन अभी गर्म बने हुए हैं। दिन में निकल रही तेज धूप से गर्मी अभी बरकरार है। वहीं प्रदेश की बात करें तो आज कई जिलों में तापमान में थोड़ी गिरावट रही। प्रदेश के पूर्वी व मेवाड़ अंचल में न्यूनतम तापमान में गिरावट आ रही है। इसके अलावा रेगिस्तानी जिलों में भी रात के तापमान में कमी देखी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने का अनुमान है। धौलपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने का अनुमान है। अलवर जिले में आज न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। दौसा जिले में आज न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। राजधानी जयपुर में आज न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। हाड़ौती अंचल के कोटा जिले में आज न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। अजमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। भीलवाड़ा जिले में आज न्यूतनम तापमान 19 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 रहने की संभावना है। चित्तौड़गढ़ जिले में आज न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। उदयपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं प​श्चिमी रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 35 डिग्री रहने की संभावना है। जैसलमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 34 डिग्री रहने की संभावना है। जोधपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 34 डिग्री रहने की संभावना है। बीकानेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा तो दिने में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने की संभावना है। श्रीगंगानगर जिले में आज न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। शेखावाटी अंचल के सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अभी दीपावली तक मौसम में गर्माहट बढ़ेगी। इसके बाद ठंडक बढ़ेगी। तेज सर्दी का दौर दीपावली के बाद ही शुरू होने की संभावना है।