नेहरू नगर जोन-1 के पार्षद हरिओम तिवारी ने बताया कि अवैध कब्जे की बाड़ आ गई है। वार्ड में रास्ता को खाली नहीं किया जा रहा है। विकास कार्य ठप पड़ा है। इसको लेकर निगम के हर दिन चक्कर लगा रहे हैं। शिकायत करने पर कोई जवाब नहीं दे रहा है। वार्ड की जनता को क्या जवाब दें। जब तक अवैध कब्जा के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है, तब तक धरना जारी रहेगा। जमीन पर बैठे पार्षद और साथियों को देख जोन के बड़े अधिकारियों का हाथ पैर फूल गया। उन्होंने मातहत अफसरों को कार्रवाई करने निर्देश दिया। अब कब्जे के खिलाफ कार्रवाई करवाने धरना देना पड़ रहा है।
बुलडोजर निकली कार्रवाई करने
पार्षद की शिकायत पर निगम का बुलडोजर Bulldozer कार्रवाई करने को निकला। देखते ही देखते नए-नए शटर लगे दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की जाने लगी। नगर निगम के जोन-1 दफ्तर के आसपास खुद दर्जनभर कब्जे हैं। यहां दुकान लगाकर लोग व्यापार कर रहे हैं। निगम के अधिकारी केवल उन पर ही कार्रवाई करते हैं, जो अनजान होता है। https://www.patrika.com/exclusive/watch-video-chhattisgarhs-handicraft-exhibition-in-hyderabad-19186623