5 अगस्त 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

धर्म/ज्योतिष

Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग देखिए, गुरुवार, 24 जुलाई 2025, तिथि, श्रेष्ठ चौघड़िए, Rajasthan Patrika

नमस्कार! स्वागत है आपका राजस्थान पत्रिका के आध्यात्मिक मंच पर,जहाँ हम प्रतिदिन लाते हैं आपके लिए सटीक और प्रामाणिक दैनिक पंचांग। इस वीडियो में जानिए: 🔹 आज की तिथि, नक्षत्र और योग 🔹 शुभ मुहूर्त: विवाह, गृह प्रवेश, वाहन क्रय आदि के लिए 🔹 राहुकाल, गुलिक काल और अभिजीत मुहूर्त 🔹 सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय और […]

भारत

Kamlesh Kholiya

Jul 23, 2025

नमस्कार! स्वागत है आपका राजस्थान पत्रिका के आध्यात्मिक मंच पर,
जहाँ हम प्रतिदिन लाते हैं आपके लिए सटीक और प्रामाणिक दैनिक पंचांग।

इस वीडियो में जानिए:

🔹 आज की तिथि, नक्षत्र और योग

🔹 शुभ मुहूर्त: विवाह, गृह प्रवेश, वाहन क्रय आदि के लिए

🔹 राहुकाल, गुलिक काल और अभिजीत मुहूर्त

🔹 सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय और चंद्रराशि

🔹 व्रत, पर्व और विशेष तिथि का महत्व

हमारा पंचांग तैयार किया गया है उज्जैन के सुप्रसिद्ध पंचांगकर्ता ज्यो. पं. चंदन श्यामनारायण व्यास जी द्वारा,
जिनके गहन अनुभव और ज्ञान के आधार पर आप अपने दिन की योजनाएं बना सकते हैं।

(आज का पंचांग – गुरुवार, 24 जुलाई, 2025)

विक्रम संवत् – 2082
संवत्सर नाम – सिद्धार्थ
शक संवत् – 1947
हिजरी सन् – 1447
मु. मास – 28 मु्हर्रम
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – वर्षा ऋतु
मास – श्रावण
पक्ष – कृष्ण

श्रेष्ठ चौघड़िये – आज शुभ का चौघड़िया सूर्योदय से 7:31 तक रहेगा। चर, लाभ, अमृत के चौघड़िये क्रमशः 10:52 से 3:54 तक रहेंगे। शुभ का चौघड़िया 5:35 से सूर्यास्त तक रहेगा। इन चौघड़ियों में शुभ कार्य प्रारम्भ किए जा सकते हैं।

तिथि – अमावस्या तिथि रात्रि 12:41 तक होगी तदुपरान्त प्रतिपदा तिथि होगी।

दिशा शूल – आज दक्षिण दिशा में दिशा शूल रहेगा। इसलिए दक्षिण दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।

राहु काल वेला – (मध्यमान से) दिन 1:30 से 3:00 तक रहेगा।

नक्षत्र – पुनर्वसु नक्षत्र दिन 4:44 तक होगा तदुपरान्त पुष्य नक्षत्र होगा।
योग – हर्षण योग दिन 9:51 तक होगा तदुपरान्त वज्र योग रहेगा।
करण – चतुष्पद करण दिन 1:35 तक तदुपरान्त नाग करण रहेगा।

विशिष्ट योग – सवार्थंसिद्धि योग सूयोंदय से संपूर्ण दिनरात्रि, अमृतसिद्धि व गुरुपुष्य योग सायं 4:44 से सूर्योदय तक

व्रत / दिवस विशेष – देवपितृकार्य अमावस्या, हरियाली अमावस्या, गुरु पुष्य योग रात्रि में, सरस माधुरी जयंती, हरियाली अमावस्या उदयपुर (राज.), चितलगी अमावस्या (उडी.), करकट पूजा (केरल)

चन्द्रमा – आज दिन 10:59  तक मिथुन राशि में होगा तदुपरान्त कर्क राशि में प्रवेश होगा।

आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज दिन 10:59  तक जन्म लेने वाले बच्चों की राशि मिथुन होगी तदुपरान्त कर्क राशि होगी। आज दिन 4:44 तक पुनर्वसु नक्षत्र तदुपरान्त पुष्य नक्षत्र होगा। आज जन्मे बच्चों का रजत पाद होगा। आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर ह, ही, हु, हे, हो पर रखे जा सकते हैं।

मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं। मिथुन राशि में जन्मे बच्चे बुद्धिमान, कुशल व्यापारी, गणितज्ञ, चतुर, निडर, अच्छे वक्ता, त्वरित बुद्धि वाले, कलाकार, आत्म केन्द्रित होते हैं। ये पढ़ाई में अच्छे होते हैं, और लेखक, कविताकार और बुद्धि के कार्य करने वाले होते हैं। इनका नरम स्वभाव होने के कारण कमजोर भी समझा जाता हैं, परन्तु तीक्ष्ण बुद्धि तथा तर्क-वितर्क करने में कुशल होते हैं।

पंडित मुकेश भारद्वाज, ज्योतिर्विद व वास्तुविद्