Tarot Rashifal 6 August 2025 : आज (06 अगस्त 2025) सावन माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। इस तिथि पर चंद्रमा धनु राशि में मौजूद रहेंगे। धनु राशि के स्वामी ग्रह देवगुरु बृहस्पति है। मेष राशि के लोगों के लिए घर परिवार में हर्षोल्लास का वातावारण रहेगा। वृषभ राशिवालों के लिए क्रोध और जलन को नियंत्रित करने की जरूरत है। मिथुन राशि वालों का अनावश्यक विवाद हो सकता है। कर्क राशि के लोगों के लिए यात्रा के योग बन रहे हैं। सिंह राशि वालों के लिए मकान वाहन पर खर्च के योग बन रहे है।
कन्या राशि वालों को नौकरी, व्यवसाय में लेन-देन पर अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी। तुला राशि के लोगों को शिक्षा प्रतियोगिता और संतान की तरफ से संतोषजनक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। धनु राशि के लोगों को महत्वाकांक्षा या काम पर दिशा की कमी महसूस कर सकते हैं। मकर राशि वाले अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन खुशहाल और व्यस्त दोनों रहने वाला है। मीन राशि वालों को व्यापार में नुकसान हो सकता है। टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा से जानते हैं, मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका आज का राशिफल।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के लोगों के लिए घर परिवार में हर्षोल्लास का वातावारण रहेगा। अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को और अधिक रोचक बनाएंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशिवालों के लिए क्रोध और जलन को नियंत्रित करने की जरूरत है। जल्दबाजी से काम करने से नुकसान की आशंका है। यह समय संतान के लिए भी हितकारी नहीं है।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशिवाले ऐसा कोई कार्य न करें जो आपको बोझ मालूम पड़े, अनावश्यक विवाद हो सकता है। आप अपने किसी नजदीकी सहयोगी के कारण परेशानी में पड़ सकते है, ध्यान रखे।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के लोगों को इस समय कुछ यात्रा भी करनी पड़ सकती है, जिसकी वजह से आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। कुछ लोग धार्मिक चर्चा में अपना समय व्यतीत करेंगे।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के लोगों को आप-अपने परिचितों के साथ लेन-देन में सावधानी बरतें वरना बाद में संबंधों में गिरावट आ सकती है, मकान वाहन पर खर्च के योग बन रहे है।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशिवालों को नौकरी, व्यवसाय में लेन-देन पर अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी। साथ ही आपके लिए कार्य स्थल में साथियों के सहयोग से बिगड़े काम बनेंगे।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के लोगों को शिक्षा प्रतियोगिता और संतान की तरफ से संतोषजनक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। परिवार में किसी के प्रति अकारण क्रोध आ सकता है।
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, वृश्चिक राशि के लोगों को दैनिक मामलों में बेवजह की बहस सहयोगियों के साथ विवादों और झगड़े को जन्म दे सकती है, ध्यान रहे जो लोग समय के साथ चलते है, उन्हे समस्या उलझाती नहीं है।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के लोगों को महत्वाकांक्षा या काम पर दिशा की कमी महसूस कर सकते हैं। आपको ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखना होगा।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के लोगों को कई समस्याओं और मतभेदों का आमना-सामना करना पड़ सकता है। जिसके कारण आप असहज महसूस करेंगे। अनावश्यक वाद-विवाद से बचें।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन खुशहाल और व्यस्त दोनों रहने वाला है। इस दौरान आपके सामने कई नए अवसर आएंगे। साथ ही की गई यात्राएं आपको वांछित परिणाम लाएगी। आकस्मिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि के लोगों को आज किसी विशेष कार्य की चिंता रह सकती है। आपको सलाह है कि आज किसी के भी साथ व्यर्थ की प्रतिस्पर्धा न करें। अजनबियों से सावधान रहें। व्यापार में नुकसान हो सकता है।
Published on:
05 Aug 2025 04:46 pm