Vastu Plants For Office: ऑफिस में काम करते समय हम अक्सर अपने आसपास के माहौल को खुशनुमा और पॉजिटिव बनाने की कोशिश करते हैं। डेस्क पर छोटे-छोटे पौधे रखना इसी कोशिश का हिस्सा होता है। ये पौधे न सिर्फ आंखों को सुकून देते हैं, बल्कि मानसिक तनाव को भी कम करने में मदद करते हैं। लेकिन क्या हर पौधा आपके ऑफिस डेस्क के लिए अनुकूल होता है? कुछ पौधे ऐसे होते हैं, जो आपकी एनर्जी को प्रभावित कर सकते हैं और काम के वातावरण में नेगेटिविटी ला सकते हैं। इन्हीं में से एक पौधा है कैक्टस का। आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार क्या कैक्टस को वर्कप्लेस पर नहीं रखना चाहिए या नहीं।
कैक्टस की सबसे बड़ी विशेषता है उसकी नुकीली पत्तियां। वास्तु मान्यताओं के अनुसार, ये नुकीले कांटे नकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। यह एनर्जी धीरे-धीरे आपके विचारों, मनोदशा और कार्यक्षमता पर असर डालती है। इससे न केवल मानसिक तनाव बढ़ता है, बल्कि काम में रुकावटें भी आने लगती हैं।
ऐसा देखा गया है कि जहां कैक्टस रखा जाता है, वहां अक्सर व्यक्ति का ध्यान भटकता है या मन उदास रहता है। यह स्थिति ऑफिस में फोकस की कमी और निर्णय लेने में असमर्थता को जन्म देती है। यदि आप किसी क्रिएटिव फील्ड या टारगेट बेस्ड काम में हैं, तो यह और भी अधिक नुकसानदायक हो सकता है।
वास्तु शास्त्र में यह भी माना जाता है कि कैक्टस का पौधा रुकावटें और बाधाएं लाता है। कई बार आप पूरी मेहनत के बावजूद समय पर प्रोजेक्ट पूरा नहीं कर पाते या आपको ऐसे अड़चनें आती हैं जो अचानक और अनजानी होती हैं।
कैक्टस की उपस्थिति वातावरण में एक तरह का ‘उलझन’ पैदा करती है। यह पौधा प्राकृतिक रूप से शुष्क और कठोर वातावरण में उगता है, और यही उसकी ऊर्जा को भी दर्शाता है। ऑफिस जैसी जगह, जहां मानसिक स्पष्टता और शांत वातावरण जरूरी होता है, वहां इसकी ऊर्जा विपरीत असर डाल सकती है।
-लकी बैंबू (Lucky Bamboo
-मनी प्लांट
-स्पाइडर प्लांट
-एरिका पाम (Areca Palm)
Published on:
05 Aug 2025 04:32 pm