(आज का पंचांग – शुक्रवार, 25 जुलाई, 2025)
विक्रम संवत् – 2082
संवत्सर नाम – सिद्धार्थ
शक संवत् – 1947
हिजरी सन् – 1447
मु. मास – 29 मु्हर्रम
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – वर्षा ऋतु
मास – श्रावण
पक्ष – शुक्ल प्रारम्भ
श्रेष्ठ चौघड़िये – आज चर, लाभ, अमृत के चौघड़िये क्रमशः सूर्योदय से 10:53 तक रहेंगे। शुभ का चौघड़िया 12:33 से 2:14 तक रहेगा। चर का चौघड़िया 5:35 से सूर्यास्त तक रहेगा। इन चौघड़ियों में शुभ कार्य प्रारम्भ किए जा सकते हैं।
तिथि – प्रतिपदा तिथि रात्रि 11:23 तक होगी तदुपरान्त द्वितीया तिथि होगी।
दिशा शूल – आज पश्चिम दिशा में दिशा शूल रहेगा। इसलिए आज पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।
राहु काल वेला – (मध्यमान से) दिन 10:30 से 12:00 तक रहेगा।
नक्षत्र – पुष्य नक्षत्र दिन 4:01 तक होगा तदुपरान्त अश्लेषा नक्षत्र होगा।
योग – वज्र योग प्रातः 7:28 तक होगा तदुपरान्त सिद्धि योग प्रातः 5:32 तक होगा तदुपरान्त व्यतिपात नक्षत्र होगा।
करण – किंस्तुघ्न करण दिन 12:02 तक तदुपरान्त बव करण रहेगा।
व्रत / दिवस विशेष – नक्त व्रत प्रारंभ, जीवंतिका पूजन, गंडमूल प्रारंभ दिन 4:01 से,
चन्द्रमा – आज सम्पूर्ण दिन रात्रि कर्क राशि में होगा।
आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्म लेने वाले बच्चों की राशि कर्क होगी। आज दिन 4:01 तक पुष्य नक्षत्र तदुपरान्त अश्लेषा नक्षत्र होगा। आज जन्मे बच्चों का रजत पाद होगा। आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर हो, डा, डी, डू, डे पर रखे जा सकते हैं।
कर्क राशि के स्वामी चन्द्र हैं। यह जल प्रधान राशि है। ये बहुत भावुक होते हैं। भावनाओं के आवेग में बहने के करण चंचल प्रकृति के और बार बार निर्णय बदलने वाले हो सकते हैं। सुन्दर व आकर्षक होते है। व्यवहार मिलनसार होता है। कला, संगीत, साहित्य प्रेमी, कल्पनाशील, धार्मिक, दयालु, सहृदय, ईमानदार होते हैं। ऐसे बच्चे सभी के मनोभावों को आसानी से समझने वाले होते हैं।
पंडित मुकेश भारद्वाज, ज्योतिर्विद व वास्तुविद्