No video available
(राशिफल – मंगलवार, 29 जुलाई, 2025)
मेष: किसी विशेष व्यक्ति का जीवन में प्रवेश आपके तौर-तरीकों को बदल देगा। आकस्मिक धन लाभ होगा। विरोधी आपको नीचा दिखाने का हर संभव प्रयास करेंगे। मन की बात अपनों से कह दें, रास्ता मिल जाएगा।
वृषभ: ज़रूरत से ज़्यादा घनिष्ठता संबंधों को कमज़ोर कर सकती है। सहने की शक्ति बनाए रखें। आप जल्दी क्रोध में आ जाते हैं, स्वयं पर नियंत्रण रखें। व्यवसाय स्थल पर विवाद हो सकता है। उधार दिया पैसा वापस न आने से परेशानी बढ़ेगी।
मिथुन: समय के साथ स्वयं को भी बदलें। अपने व्यवहार में नम्रता लाएं। कारोबार विस्तार के लिए धन एकत्र करने में लगे रहेंगे। भूमि संबंधित विवाद चिंता का कारण बन सकते हैं।
कर्क: अपने विवेक से हर कार्य में सफलता प्राप्त करेंगे। निजी जीवन में दूसरों को हस्तक्षेप न करने दें। मित्रों के साथ यात्रा आनंददायक रहेगी। आजीविका के लिए भटकना पड़ सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी विशेष व्यक्ति से संबंध बन सकते हैं।
सिंह: व्यवसाय में नई योजना लाभदायक सिद्ध होगी। जीवनसाथी का सहयोग आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा। संतान के विवाह से जुड़ी समस्या से परेशान रहेंगे। घर परिवर्तन के योग हैं। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें।
कन्या: अपनों से धोखा मिलने की संभावना है। राजनीति से जुड़े लोगों को पद की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जनों की सहायता करनी पड़ेगी। आजीविका के स्रोतों में वृद्धि होगी। पिता से तालमेल न बन पाने से तनाव हो सकता है।
तुला: भविष्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। मन में नकारात्मक विचार न आने दें। स्वयं पर नियंत्रण रखें। नकारात्मक सोच ही आपकी प्रगति में बाधा बन रही है। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन संभव है।
वृश्चिक: कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मतभेद हो सकते हैं। क्रोध की अधिकता बनी रहेगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। कर्मचारियों की लापरवाही से परेशानी होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धार्मिक कार्यों में धन खर्च होगा।
धनु: स्वास्थ्य में सुधार होगा। अपने भविष्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। मन में कई विचार आएंगे। व्यवसाय में उन्नति के योग हैं। भूमि-भवन से जुड़े मामले पक्ष में हल होंगे। प्रशासनिक कार्य सरलता से पूरे होंगे। यात्रा संभव है।
मकर: संतान से विवाद हो सकता है। आजीविका को लेकर आप चिंतित रहेंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है। कारोबार विस्तार की योजना बनेगी। वाहन सुख की प्राप्ति संभव है।
कुम्भ: अपने मन की बात हर किसी से कहना नुकसानदायक हो सकता है। सुख-सुविधाओं और धन पर खर्च बढ़ेगा। आपकी उन्नति से विरोधी असंतुष्ट रहेंगे। अपनी वाक्-चातुर्य से अधिकारी वर्ग प्रभावित होंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।
मीन: मित्रों के सहयोग से कोई आवश्यक कार्य पूरा होगा। अपनों से संबंधों में मजबूती आएगी। आलस्य के कारण कार्यों में रुचि नहीं रहेगी। आर्थिक मामले आज पक्ष में हल होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त होगा।
ज्यो. पं. चंदन श्यामनारायण व्यास