(राशिफल – शनिवार, 26 जुलाई, 2025)
मेष: सोचते कुछ हैं, होता कुछ और है। जीवनसाथी की लापरवाही से बड़ा नुकसान हो सकता है। बिना योजना बनाए लाभ के अवसर हाथ से निकल सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी।
वृषभ: आपकी मेहनत और व्यवहार-कुशलता से यश एवं लाभ में वृद्धि होगी। आपके प्रभाव से शत्रु शांत रहेंगे। पारिवारिक शांति और सुख-चैन बना रहेगा। निजी संबंधों में मधुरता आएगी।
मिथुन: लंबे समय से चली आ रही चिंता दूर होगी। सफलता से यश में वृद्धि होगी। विदेश यात्रा के योग बनते हैं। भय बना रहेगा। संतान के व्यवहार से असंतोष रहेगा।
कर्क: सोचने-समझने की शक्ति में कमी आएगी। माता-पिता के साथ समय व्यतीत होगा। धनलाभ के शुभ अवसर बनेंगे। विवादों में कमी आएगी। विरोधी आपके कार्य बिगाड़ सकते हैं।
सिंह: परिवार में बुजुर्गों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कार्यस्थल पर विवादों की संभावना है, संयम से काम लें। आज मौन रहना ही लाभकारी रहेगा।
कन्या: समय के उतार-चढ़ाव से निराशा हो सकती है। जीवनसाथी से मनमुटाव संभव है। पुराने रोग उभर सकते हैं। दिनचर्या नियमित रखने से लाभ होगा। धैर्य आवश्यक है।
तुला: आपकी लोकप्रियता से शत्रु परास्त होंगे। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। मान-प्रतिष्ठा और लाभ के योग बनेंगे। वाहन खरीदने के लिए समय उपयुक्त है। संपत्ति संबंधी विवाद समाप्त हो सकते हैं।
वृश्चिक: अपने आहार-व्यवहार में संतुलन बनाए रखें। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। लाभ की संभावना है। परिवार में शांति बनाए रखें। उदर रोग की परेशानी रह सकती है। दिन सामान्य रहेगा।
धनु: समय की अनुकूलता का अनुभव होगा। लंबे समय से अटके मामलों में गति आएगी। व्यापारिक व्यस्तता बढ़ेगी। स्वास्थ्य नरम रहेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। यात्रा को टालना उचित रहेगा।
मकर: आज स्त्री पक्ष से लाभ के योग बनते हैं। संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा। सोच से परे कार्य होंगे। लाभ की तुलना में हानि कम होगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। करियर में बदलाव संभव है।
कुंभ: आज किसी दूर के मित्र से मुलाकात हो सकती है। नए अनुबंध लाभकारी साबित होंगे। धन लाभ होगा। शत्रु वर्ग सक्रिय रहेगा। कार्य की अधिकता बनी रहेगी।
मीन: समय की अनुकूलता का अनुभव होगा। व्यापार बदलने की जल्दबाजी न करें। खर्च की बजाय लाभ होगा। निराशा में कमी आएगी। स्वास्थ्य ठीक रहने की संभावना है।
ज्यो. पं. चंदन श्यामनारायण व्यास