11 अगस्त 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

अलवर

पारिवारिक विवाद में खूनी संघर्ष आठ जने गंभीर घायल…. देखें वीडियो ….

क्षेत्र के छिलोडी गांव में रविवार शाम पारिवारिक विवाद को लेकर हुए झगडे में आठ व्यक्ति घायल हो गए। जिन्हें राजगढ चिकित्सालय लाया गया। एक व्यक्ति की हालात गम्भीर होने पर उसे अलवर रेफर कर दिया।

अलवर

kailash Sharma

Jul 28, 2025

क्षेत्र के छिलोडी गांव में रविवार शाम पारिवारिक विवाद को लेकर हुए झगडे में आठ व्यक्ति घायल हो गए। जिन्हें राजगढ चिकित्सालय लाया गया। एक व्यक्ति की हालात गम्भीर होने पर उसे अलवर रेफर कर दिया।

एसआई दौलत सिंह ने बताया कि छिलोडी में झगडे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को राजगढ चिकित्सालय पहुंचाया। उन्होंने बताया कि आपसी विवाद के चलते झगडे में श्रीचन्द (75) पुत्र रामजीलाल मीना, संतरा देवी (70) पत्नी श्रीचन्द मीना, गोरधन (45) पुत्र श्रीचन्द, सुरेन्द्र (40) पुत्र श्रीचन्द मीना, मीना देवी (32) पत्नी रामवीर, रीना देवी (28) पत्नी ताराचन्द मीना, मनीष कुमार (18) पुत्र गोरधन, हिमांशु (12) पुत्र रामवीर घायल हो गए। घायलों को राजगढ चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां गोरधनलाल मीना की हालात गम्भीर होने पर अलवर रेफर कर दिया।