
फोटो सोर्स- आयोजक
उन्नाव में सांसद साक्षी महाराज ने ममता कुलकर्णी के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। जिसमें उन्होंने कहा था कि मुंबई में बम धमाके दाऊद ने नहीं किए हैं। सांसद साक्षी महाराज ने पलटवार करते हुए कहा कि यदि बम धमाके दाऊद ने नहीं किए। तो क्या ममता कुलकर्णी ने किए हैं? साक्षी महाराज सरदार अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यदि सरदार वल्लभभाई पटेल ना होते तो देश टुकड़ों में बंट जाता। साक्षी महाराज सरदार वल्लभ वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि अगर सरदार पटेल ना होते तो देश के कई टुकड़े हो जाते। देश की एकता और अखंडता का श्रेय सरदार वल्लभभाई पटेल को जाता है। उनकी साहस और नेतृत्व क्षमता के कारण देश एकजुट रहा है। इसका श्रेय उन्हीं को जाता है। पंडित नेहरू ने एक कश्मीर को संभाला था, जिसके लिए आज भी हम रो रहे हैं। भगवान भला करे मोदी जी का, जिन्होंने आकर इसका निस्तारण कर दिया। इंडी गठबंधन के लोगों ने देश और देश की जनता को भ्रमित करने का कार्य किया है।
समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद डॉक्टर एसटी हसन ने कहा था कि अब तो हिटलरशाही चल रही है। जिस पर साक्षी महाराज ने कहा कि जब दवा डाली जाती है तो कीड़े बिलबिलाते हैं। वही स्थिति है। देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश एकजुटता के साथ आगे बढ़ रहा है और सरदार वल्लभभाई पटेल के सपनों का भारत बन रहा है। मोदी और शाह की जोड़ी से राष्ट्र को सुरक्षित दिशा मिल रही है।
साक्षी महाराज ने कहा कि अब देश में तुष्टिकरण की राजनीति नहीं बल्कि सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास पर कार्य हो रहा है। बीते दिनों गोरखपुर में फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने दाऊद इब्राहिम को लेकर बयान दिया था कि वह आतंकवादी नहीं है, उसने बम विस्फोट नहीं किया है के सवाल पर साक्षी महाराज ने कहा कि दाऊद इब्राहिम ने बम धमाके नहीं किए तो क्या ममता कुलकर्णी ने किया है
Published on:
31 Oct 2025 04:05 pm
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग


