
Drug dealer sentenced to 15 years in prison उन्नाव में पुलिस ने डेढ़ किलो चरस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया था। इस संबंध में थाना में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने विवेचना करते हुए चार्जशीट दाखिल की। एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया। अदालत ने आरोपी को दोषी मानते हुए 15 साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही डेढ़ लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। ऑपरेशन कनविक्शन के अंतर्गत हुई प्रभावी पैरवी के कारण आरोपी को बड़ी सजा सुनाई गई। मामला दही थाना क्षेत्र से जुड़ा है।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव के दही थाना क्षेत्र अंतर्गत आवास विकास कॉलोनी निवासी शैलेंद्र विमल पुत्र अर्जुन विमल को पुलिस ने 1.50 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया था। इसके खिलाफ 5 जुलाई 2023 को दही थाना में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था। 17 जुलाई 2023 को आरोप पत्र न्यायालय में पेश किया गया था। ऑपरेशन कनविक्शन अभियान के अंतर्गत उन्नाव पुलिस की गुणवत्तापूर्ण विवेचना के बाद अभियोजन और मॉनिटरिंग सेल की प्रभावी पैरवी काम आई।
2 साल बाद अदालत का आदेश आया। एएसजे-7 की अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद शैलेंद्र विमल को दोषी माना। जिसे एनडीपीएस एक्ट में 15 साल की सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही डेढ़ लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। पैरवी करने वालों में अभियोजन विभाग से विनय प्रकाश शुक्ला, मनीष शुक्ला, विवेचक उपनिरीक्षक विशेष कुमार सिंह, पैरोकार हेड कांस्टेबल श्रवण कुमार, कोर्ट मोहर्रिर कांस्टेबल कृष्ण वीर सिंह का विशेष योगदान रहा।
गंगा घाट थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में अमन कुमार पुत्र रामबाबू निवासी पंचम पुरवा थाना अचलगंज को गिरफ्तार किया है। अचलगंज थाना पुलिस ने बताया कि अमन कुमार के खिलाफ राम प्रसाद पुत्र गंगा सागर निवासी पंचम पुरवा थाना अचलगंज में बीएस की धारा 351 (3) और 108 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कराया था। 24 घंटे के अंदर अचलगंज थाना पुलिस ने अमन कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जिसे कोलुहागढ़ा मोड़ से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक इरशाद त्यागी सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। 
Published on:
29 Oct 2025 08:44 pm
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग


