
फोटो सोर्स- पत्रिका
Female teacher gang for minors girls उन्नाव में ट्यूशन टीचर छात्राओं का माइंड वास करके उन्हें दिल्ली ले जाने को लेकर माइंड वास करती है। मां-बाप के खिलाफ भी भड़काती थी। कहती थी घर में माता-पिता को नींद की गोली खिलाकर सुला दो और जो भी रूपए पैसे मिले आधार कार्ड लेकर उनके साथ दिल्ली चलो, वहां तुम्हारी नौकरी लगवा देंगे। इस प्रकार का एक शिकायती पत्र पुलिस अधीक्षक को दिया गया है। जिसमें पीड़ित ने बताया कि उनकी 12 वर्षीय पुत्री को उनके खिलाफ ही भड़काया जा रहा है। दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। नर सेवा नारायण सेवा के संस्थापक विमल द्विवेदी ने एसपी ने सीओ सिटी को मामले की जांच दी है। घटना दही थाना क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी की है।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव के आवास विकास कॉलोनी निवासी पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया है कि उनकी 12 साल की बेटी कक्षा 6 में जीजीआईसी मोती नगर में पढ़ती है। उनके पास 19 जनवरी को कॉलेज से फोन आया कि "आपकी बेटी कुछ गलत हाथों में पड़ गई है जो किसी के बहकावे में आकर अपनी सहेलियों के साथ दिल्ली भाग जाना चाहती है।" यह सुनकर उनके होश उड़ गए। इस संबंध में जब उन्होंने अपनी बेटी से बातचीत की तो उसने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि बेटी को ट्यूशन पढ़ाने वाली महिला शिक्षिका सरिता कुशवाहा, उनके पति आशुतोष कुशवाहा, उनका पुत्र पार्थ कुशवाहा, अनमोल मिश्रा, अल्तमश और आयुष उर्फ दबंग आदि लोग बेटी को प्रलोभन देकर माता-पिता के खिलाफ भड़काते थे। कहते हैं कि घर में जो भी रुपया हो, आधार कार्ड लेकर चली आओ। माता-पिता को नींद की गोली दे दो। पुत्री ने यह भी बताया कि आरोपियों ने मोबाइल पर फोटो खींच लिया है।
जिसको एडिट करके अश्लील बना लिया। इसमें उसकी कई सहेलियाँ भी शामिल हैं। बात ना मानने पर अश्लील फोटो को वायरल करने की धमकी देते हैं। यह भी धमकी मिली कि अगर किसी को बताया तो जान से मार देंगे। मोबाइल पर गंदी-गंदी तस्वीरें और वीडियो दिखाए जाते हैं। पीड़ित ने बताया कि संगठित गिरोह बनाकर नाबालिक बच्चियों को बहला-फुसलाकर दिल्ली और गैर प्रांत में ले जाकर बेच देने का आरोप लगाया है। उन्होंने न्याय की गुहार लगाई है।
नर सेवा नारायण सेवा के संस्थापक विमल द्विवेदी ने बताया कि आवास विकास में महिला टीचर छोटी बच्चियों का ब्रेन वॉश करती हैं। इसमें कई लड़के भी शामिल हैं जो छात्राओं के फोटो को एडिट करके अश्लील बना देते हैं। जिनको अश्लील फिल्में भी दिखाई जाती हैं। बीते 16 जनवरी को पांच लड़कियों को दिल्ली ले जाने का कार्यक्रम था। लेकिन कॉलेज से फोन आने के बाद महिला शिक्षक और उसके गिरोह की मंशा सफल नहीं हुई।
उन लड़कियों को दिल्ली जाने से रोक लिया गया। अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी। इस संबंध में थाने में शिकायत की गई थी। आज पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई है। एसपी ने क्षेत्राधिकारी को मामले की जांच दी है। धर्म विशेष के लोगों के लड़कों के साथ फोटो एडिट करके ब्लैकमेल किया जाता था। लव जिहाद का भी मामला बड़े पैमाने पर चल रहा है। पुलिस को इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
Published on:
01 Feb 2026 06:12 pm
