
फोटो सोर्स- पत्रिका
MP Sakshi Maharaj said about Rahul Gandhi and opposition: उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने राहुल गांधी और विपक्ष पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और उनकी पूरी पार्टी संसद को सड़क बनाना चाहती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल मोदी नहीं है, विश्व के सबसे बड़े नेता हैं, जिनका सम्मान होना चाहिए। सांसद साक्षी महाराज लोकसभा और राज्यसभा की कार्रवाई के दौरान कांग्रेस और विपक्ष के प्रदर्शन पर एक एजेंसी से बात कर रहे थे।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि पूरा विपक्ष हार के कारण इतना खिसिया गया है कि संसद को सड़क बनाना चाहता है, जिसमें राहुल गांधी विशेष है। उन्होंने कहा कि भगवान की कृपा रही कि उस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं आए थे। महिलाओं को आगे करके कदाचार किया गया है। इसकी निंदा होनी चाहिए।
सांसद साक्षी महाराज ने लोकसभा अध्यक्ष से मांग की कि इस मामले में शामिल सभी सांसदों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। ये लोग सदस्य बनने के लायक नहीं हैं। लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर में अनुशासन की धज्जियां उड़ाई गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुर्सी तक चले जाना बहुत ही निंदनीय है। इसे पूरे देश ने देखा है जो घटना की भर्त्सना कर रहा है।
Published on:
08 Feb 2026 07:55 am
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
