30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उदयपुर, May 21, 2026

Rajasthan Police Action: थाने से मात्र 250 मीटर दूर फायरिंग! उदयपुर हाथीपोल में इमरान कुंजड़ा गैंग का हमला, एक घायल

उदयपुर के हाथीपोल चौराहे पर बुधवार रात 6 बदमाशों ने तीन युवकों पर फायरिंग और चाकू से हमला कर दिया। घटना में एक युवक को गोली लगी, जबकि दूसरे पर चाकू से वार हुआ। पुलिस ने इमरान कुंजड़ा गैंग के बदमाशों पर शक जताते हुए शहरभर में नाकाबंदी कर जांच शुरू कर दी है।

firing at late night

शहर में वारदात पर तैनात पुलिसकर्मी।

उदयपुर. शहर में बुधवार देर रात हुृई फायरिंग के मामले में पुलिस शहर के हार्डकोर बदमाश इमरान कुंजड़ा गैंग के शामिल होने की बात कह रही है। उल्लेखनीय है कि हाथीपोल चौराहे पर बीती रात 11 बजे फायरिंग से दहशत का माहौल हो गया। बाइक पर आए 6 बदमाशों ने तीन युवकों पर तीन राउंड गोलियां चलाई, वहीं चाकू से वार किए गए।

वारदात के बाद बदमाश मौके से भाग गए

पुलिस ने बताया कि हाथीपोल चौराहा पीपली चौक स्थित अरवाना मॉल के बाहर वारदात हुई। यहां बैठे सलमान, मोहसीन और नाजिम पर हमला किया गया। सलमान की पीठ में गोली लगी, वहीं मोहसिन पर चाकू से वार हुआ। इस दौरान नाजिम ने भागकर जान बचाई। वारदात के बाद बदमाश मौके से भाग गए। सूचना पर हाथीपोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाधिकारी राजूदेवी ने बताया कि वारदात के पीछे आपसी रंजिश का मामला सामने आया है, वहीं इमरान कुंजड़ा से जुड़े बदमाशों के नाम सामने आए हैं। मौके के सीसीटीवी फुटेज जुटाकर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

थाने से महज 250 मीटर दूर वारदात

जहां फायरिंग हुई, वह जगह हाथीपोल थाने से महज 250 मीटर की दूरी पर है। फायरिंग की सूचना पर पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया, लेकिन बड़ी बात ये कि आसपास पुलिस की मौजूदगी का भी खौफ बदमाशों में नहीं था। वारदात में करण सेन, हुसैन, इदरिस, छोटू आदि बदमाशों के नाम सामने आए हैं।

अस्पताल में परिजनों का हंगामा

घायलों को पहुंचाने के दौरान परिजन अस्पताल में गुस्साते रहे। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर आक्रोश जताया। महिलाओं ने गुस्साते हुए कहा कि बदमाशों पर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई नहीं होने की वजह से ये वारदात हुई। पुलिस कार्रवाई नहीं करेगी तो हमें अपना रास्ता निकालना होगा, इससे टकराव होना तय है।

शहर में कई जगहों पर नाकाबंदी

फायरिंग करने के बाद बदमाशों के भागने को लेकर पुलिस ने तुरंत ही शहरभर में नाकाबंदी करा दी। ऐसे में रात 11 बजे से तड़के तक शहर के चौराहों पर पुलिस तैनात रही। आते-जाते लोगों से पूछताछ की गई, वहीं संदिग्ध लोगों का रिकॉर्ड लिया गया। बदमाशों की पहचान में पुलिस पूरी रात सक्रिय रही।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें