
जंगल की ओर भागे भालू व इनसेट में घायल किसान। फोटो: पत्रिका
उदयपुर। उदयपुर के सायरा क्षेत्र में शनिवार तड़के तीन भालुओं ने खेत में काम कर रहे किसान पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में किसान बुरी तरह लहूलुहान हो गया। घायल किसान का उदयपुर के अस्पताल में उपचार जारी है। वहीं, भालुओं के हमले के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
गोगुंदा उपखंड में सायरा थाना क्षेत्र के कड़ेचावास गांव में 40 वर्षीय किसान प्रेम सिंह राजपूत अपने खेत में काम कर रहा था। वह जब गेहूं की फसल में पानी दे रहा था, तभी 3 भालुओं ने हमला कर दिया।
किसान की चीख पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे। लेकिन, तब तक भालू जंगल की ओर भाग गए।
ग्रामीणों ने घायल किसान को तुरंत उदयपुर के जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उसका इलाज जारी है। भालुओं के हमले में प्रेम सिंह राजपूत के मुंह, सिर व शरीर पर गंभीर चोट आई है।
इधर, घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारी और सायरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम भालुओं की तलाश में जुटी हुई है। वहीं, इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों से रात के समय घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की गई है।
Published on:
07 Mar 2026 12:16 pm
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
