6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

30 से अधिक नोटिस, 2 करोड़ वसूले

कैग के ऑडिट पैरा में शामिल धांधलियों का मामला उदयपुर. नगर निगम की ओर से दो साल पूर्व जारी पट्टों की ऑडिट में सामने आई गड़बडि़यों को लेकर 30 से अधिक लोगों को नोटिस जारी किए हैं। इसमें से कई लोगों ने नियमानुसार दस्तावेज और राशि जमा करवाई है। बचे लोगों को निगम लगातार नोटिस भेज […]

less than 1 minute read
Google source verification
कुछ स्थानों पर फ्री होल्ड पट्टा जारी किया गया तो कुछ स्थानों पर बिना नीलामी के पट्टे जारी कर दिए गए। कई स्थानों पर जारी किए गए पट्टों में लैंड यूज चेंज फीस, लीज राशि, जीएसटी राशि वसूल नहीं करने से 5 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ।

source patrika imege

कैग के ऑडिट पैरा में शामिल धांधलियों का मामला

उदयपुर. नगर निगम की ओर से दो साल पूर्व जारी पट्टों की ऑडिट में सामने आई गड़बडि़यों को लेकर 30 से अधिक लोगों को नोटिस जारी किए हैं। इसमें से कई लोगों ने नियमानुसार दस्तावेज और राशि जमा करवाई है। बचे लोगों को निगम लगातार नोटिस भेज रहा है। जानकारी के अनुसार नगर निगम ने शहर की बेशकीमती जमीन को नीलाम किए बिना फ्री होल्ड पट्टा जारी कर दिया। भारत के नियंत्रक महालेखा - परीक्षक-कैग की ऑडिट में ऐसे कई मामले सामने आए। नगर निगम को ऑडिट पैरा मिलने के बाद निगम ने 30 से अधिक लोगों को नोटिस जारी किए। इनमें से कुछ लोगों ने उचित दस्तावेज निगम को साैंपे, वहीं कुछ ने बकाया राशि जमा करवा दी।

ऐसे हुए खेल

निगम की साल 2022-23 और 23-24 में जारी पट्टों के ऑडिट में गड़बड़ियां सामने आई। इनमें गोवर्धन विलास क्षेत्र के साथ ही अन्य स्थानों पर जमीनों के पट्टे गलत तरीके से जारी करना पाया गया। कुछ स्थानों पर फ्री होल्ड पट्टा जारी किया गया तो कुछ स्थानों पर बिना नीलामी के पट्टे जारी कर दिए गए। कई स्थानों पर जारी किए गए पट्टों में लैंड यूज चेंज फीस, लीज राशि, जीएसटी राशि वसूल नहीं करने से 5 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ।

दो करोड़ की हुई वसूली

ऑडिट पैरा में सामने आई कमियाें को लेकर नोटिस जारी किए गए हैं। इसके बाद 2 करोड़ रुपए से अधिक की राशि जमा हो चुकी है। जो लोग नोटिस देने के बाद भी जवाब नहीं दे रहे या उचित दस्तावेज उपलब्ध नहीं करवा रहे, उन्हें भी दो से तीन बार नोटिस जारी कर दिए गए हैं।- अभिषेक खन्ना, आयुक्त, नगर निगम

बड़ी खबरें

View All

उदयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग