6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नाम ‘स्मार्ट मीटर’, लगने में ‘कछुआ चाल’

वजह: कम्पनी के 9 राज्यों में प्रोजेक्ट, जितने मीटर की जरूरत, उतना उत्पादन नहीं उदयपुर. प्रदेश में बिजली के स्मार्ट मीटर लगाने का प्रोजेक्ट चल रहा है। लेकिन, प्रोजेक्ट कई बार थमकर फिर शुरू हुआ। स्मार्ट मीटर प्रोजेक्ट में देरी की कई वजह रही है। जहां लोगों का विरोध प्रोजेक्ट में आड़े आया, वहीं एक […]

2 min read
Google source verification
कम्पनी को जितने मीटर की जरूरत है, उतने मीटर का उत्पादन नहीं हो पा रहा है। कम्पनी हर दिन जितने मीटर का उत्पादन कर रही है, उतनी खपत तो राजस्थान में ही है, जबकि कम्पनी ने 9 राज्यों में मीटर प्रोजेक्ट का ठेका ले रखा है।

source patrika photo

वजह: कम्पनी के 9 राज्यों में प्रोजेक्ट, जितने मीटर की जरूरत, उतना उत्पादन नहीं

उदयपुर. प्रदेश में बिजली के स्मार्ट मीटर लगाने का प्रोजेक्ट चल रहा है। लेकिन, प्रोजेक्ट कई बार थमकर फिर शुरू हुआ। स्मार्ट मीटर प्रोजेक्ट में देरी की कई वजह रही है। जहां लोगों का विरोध प्रोजेक्ट में आड़े आया, वहीं एक अहम कारण यह भी रहा है कि कम्पनी को जितने मीटर की जरूरत है, उतने मीटर का उत्पादन नहीं हो पा रहा है। कम्पनी हर दिन जितने मीटर का उत्पादन कर रही है, उतनी खपत तो राजस्थान में ही है, जबकि कम्पनी ने 9 राज्यों में मीटर प्रोजेक्ट का ठेका ले रखा है।

राज्य सरकार की ओर से रिवेम्प्ड

डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) के तहत स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया 21 मार्च 2022 को शुरू की गई थी। जीनस कंपनी ने राजस्थान में मीटर इंस्टॉलेशन का जिम्मा लिया। सरकारी अनुमोदन के बाद धीरे-धीरे टेंडर प्रक्रिया चली और 2023 में वास्तविक तौर पर इंस्टॉलेशन का काम शुरू हुआ। प्रदेश में यह काम मार्च 2026 यानि इस माह तक पूरा होना था, लेकिन काम इतना धीमी गति से हुआ कि प्रोजेक्ट को दो साल आगे बढ़ाना पड़ा।

क्षमता से ज्यादा बड़ा प्रोजेक्ट

जीनस कम्पनी ने कोटपूतली, जयपुर, हरिद्वार और गुवाहाटी में मीटर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगा रखी है।
- कंपनी अफ्रीका, मिडिल ईस्ट, साउथ ईस्ट एशिया, पैसिफिक और सार्क मार्केट में भी विस्तार कर रही है।
- कम्पनी हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर और इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज में एंड-टू-एंड स्मार्ट एनर्जी सॉल्यूशन में भी है।

प्रोजेक्ट की टाइम लाइन

21 मार्च 2022 को शुरू हुआ था स्मार्ट मीटर प्रोजेक्ट31 मार्च 2026 स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य पहले31 मार्च 2028 तक बढ़ गया स्मार्ट मीटर प्रोजेक्ट

आंकड़ों में जानें स्थिति

1.42 करोड़ मीटर प्रदेशभर में लगने हैं25 करोड़ मीटर देशभर में बदलने हैं09 राज्यों में है जीनस का प्रोजेक्ट1.8 करोड़ मीटर प्रतिवर्ष उत्पादन50 हजार मीटर प्रतिदिन उत्पादन

छोटी कम्पनियों को दिए काम

जीनस ने 2024 में छोटी कम्पनियों को लगभग 2926 करोड़ के स्मार्ट मीटर कॉन्ट्रेक्ट दिए। इसमें लगभग 37 लाख 50 हजार स्मार्ट प्रीपेड मीटर और सिस्टम मीटर लगाना शामिल है। ऐसे में जीनस के अधीन कई कम्पनियां काम कर रही है।
-अजमेर डिस्कॉम में यह स्थिति
जिला : मीटर लगे
अजमेर : 224030
उदयपुर : 193480
भीलवाड़ा : 173231
सीकर : 114218
राजसमंद : 79172
चित्तौड़गढ़ : 72501
डूंगरपुर : 67888
ब्यावर : 61008
झुंझुनूं : 56319
बांसवाड़ा : 54804
प्रतापगढ़ : 49123
डीडवाना-कुचामन : 37040
सलूम्बर : 29666
नागौर : 29181
कुल : 1241661