13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आसिंद की हवेली पार्किंग पर दूसरी बार लगा जुर्माना

36 स्थानों पर सीवर के कार्यों की गुणवत्ता जांची, वाॅल सिटी में नगर निगम आयुक्त ने किया निरीक्षण उदयपुर. नगर निगम की ओर से जगदीश चौक पर आसिंद की हवेली में संचालित पार्किंग में बार-बार अनियमितताएं सामने आ रही है। अधिकारियों की चेतावनी और पेनल्टी के बावजूद फर्म सुधार नहीं कर रही। गुरुवार को निगम आयुक्त […]

2 min read
Google source verification
रेट लिस्ट से छेड़छाड़ करके कलर पोता दिया था। आयुक्त ने विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया। इस दौरान 36 स्थानों पर सीवरेज कार्यों की गुणवत्ता की जांच की।

source patrika imege

36 स्थानों पर सीवर के कार्यों की गुणवत्ता जांची, वाॅल सिटी में नगर निगम आयुक्त ने किया निरीक्षण

उदयपुर. नगर निगम की ओर से जगदीश चौक पर आसिंद की हवेली में संचालित पार्किंग में बार-बार अनियमितताएं सामने आ रही है। अधिकारियों की चेतावनी और पेनल्टी के बावजूद फर्म सुधार नहीं कर रही। गुरुवार को निगम आयुक्त के दौरे में फिर अनियमितताएं मिलने पर फर्म पर 20 हजार का जुर्माना लगाकर अंतिम चेतावनी दी। वहां रेट लिस्ट से छेड़छाड़ करके कलर पोता दिया था। आयुक्त ने विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया। इस दौरान 36 स्थानों पर सीवरेज कार्यों की गुणवत्ता की जांच की।नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि शहर में कई पोल और बड़े भवन ऐसे थे, जो अब तक सीवरेज कनेक्शन से वंचित थे। निगम की ओर से 36 स्थानों पर इन क्षेत्रों को सीवरेज लाइन से जोड़ा । गुरुवार को इन कार्यों का अवलोकन किया।

इन स्थानों पर देखी सीवर समस्याएं

शहर में बख्शी हाउस, धाभाईजी की पोल, बड़ा बाजार स्थित मदन पोल, नानी गली कस्तूरबा स्कूल, कोठारियों की पोल, कोठारी गली, भंडारियों की गली, दाता भैरूजी, खमेसरों का टिब्बा आदि में एक पोल में कई मकान मौजूद हैं। इन मकानों को सीवरलाइन से व्यवस्थित रूप से नहीं जोड़ा गया था। समस्या सामने आने के बाद निगम की ओर से इन घरों को सीवर व्यवस्था से जोड़ा गया है। निगम द्वारा 112 मैनहोल कवर और 180 छोटे चैंबर भी बनाए गए हैं। इन सभी कार्यों की गुणवत्ता का निरीक्षण आयुक्त ने अधीक्षण अभियंता अखिल गोयल, कनिष्ठ अभियंता हिमांशु गोयल और रवि जैन सहित अन्य अधिकारियों के साथ किया।

--------

15 दिन में मांगी जर्जर भवनों की सूची

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने शहर के जर्जर मकानों की सूची पुनः तैयार करने के दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ऐसे भवनों की पूरी सूची 15 दिन में प्रस्तुत की जाए जो कभी भी गिर सकते हैं। आयुक्त ने कहा कि वर्षा ऋतु से पहले इन जर्जर भवनों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।