
India Weather Forecast Accuracy (Patrika Creative Photo)
IMD Heatwave Prediction 5 Days: उदयपुर: क्या आपको पता है कि अब भीषण गर्मी और लू की जानकारी आपको 4-5 दिन पहले ही मिल जाएगी? जी हां, भारत सरकार के 'मिशन मौसम' ने मौसम विज्ञान की दुनिया में एक बड़ी क्रांति ला दी है।
बता दें कि अब न केवल लू, बल्कि चक्रवात जैसी प्राकृतिक आपदाओं की भविष्यवाणी भी पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा सटीक होगी।
राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया द्वारा पूछे गए एक महत्वपूर्ण प्रश्न के जवाब में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने देश को यह खुशखबरी दी। उन्होंने बताया कि मौसम विभाग की तकनीकी क्षमता में जबरदस्त सुधार हुआ है, जिससे अब राज्यों के पास 'हीट एक्शन प्लान' को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए पर्याप्त समय होगा।
इस पूरी उपलब्धि के पीछे पुणे और नोएडा में स्थापित नई हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग (HPC) प्रणालियां ‘अर्क’ (Arka) और ‘अरुणिका’ (Arunika) हैं। इन सुपरकंप्यूटर्स की मदद से मौसम की मॉडलिंग क्षमता कई गुना बढ़ गई है।
सरकार अब 'मिशन मौसम' के दूसरे चरण पर काम कर रही है, जिसमें AI-ML (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित पूर्वानुमान प्रणालियों का विस्तार किया जाएगा। इससे न केवल आपदा प्रबंधन में मदद मिलेगी, बल्कि किसानों को अपनी फसल बचाने और आम जनता को सुरक्षित रहने के लिए सटीक जानकारी समय पर मिल सकेगी।
Published on:
13 Mar 2026 12:32 pm
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
