11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुष्कर भारत में सबसे पुराने शहरों में से एक है। अजमेर के पश्चिमोत्तर में स्थित यह शहर, पर्यटकों और श्रद्धालुओं का पसंदीदा स्थान है। हिंदु पौराणिक कथाओं के अनुसार, जब भगवाना ब्रह्मा ने दानव' वज्र नाभ' का कमल के फूल से वध किया तो उस फूल की एक पंखुडी टूटकर यहां गिर गई और झील की उत्‍पत्ति हुई। इस पवित्र हिंदू झील की अधिकतम गहराई 10 मीटर है। पुष्‍कर झील, चारों तरफ से लगभग 300 मंदिरों और 52 घाटों ( जो झील के किनारों पर एक श्रृंखला में स्थित हैं ) से घिरा हुआ है, जहां श्रृद्धालु पवित्र स्‍नान करते हैं। यह एक धारणा है कि अगर कोई व्‍यक्ति कार्तिक पूर्णिमा के दिन इस झील में पवित्र डुबकी लगाता है तो उसे मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है। इसके अलावा, यहां मान्‍यता है कि पुष्‍कर झील में स्‍नान करने से उस मनुष्‍य के सारे पाप धुल जाते हैं और कई प्रकार की त्‍वचा सम्‍बधी रोग भी दूर हो जाते हैं।  


Top Stories

1

मौसम दिखाएगा नया खेल: 12, 13 और 14 फरवरी को भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल

2

Rajasthan Budget 2026: राजस्थान बजट से बेरोजगारों के लिए बड़ी खुशखबरी, हजारों पदों पर होमगार्ड्स की भर्ती करेगी सरकार

3

MP के 3 लाख से अधिक कर्मचारियों के परिवार को मिलेगी पेंशन, मोहन सरकार का बड़ा फैसला

4

ICC के फैसले के बाद बांग्लादेश भी होश में आया, नहीं मिली पेनल्टी तो कहा- हम इंडिया के साथ मिलकर…

5

50 साल की खोज खत्म, 121 करोड़ की खदान में शुरू होगा सोने का खनन, कटनी बनेगी मध्यप्रदेश की ‘स्वर्ण नगरी’