Pushkar पुष्कर के नाथूलाल सोलंकी देश के ख्यातनाम नगाड़ा वादक हैं। उनकी नगाड़ा वादन की अद्भुत कला देश ही नहीं दुनियाभर में मशहूर है। इस पारंपरिक कला को उन्होंने नई बुलंदियों पर पहुंचाया है यही कारण है कि दुनियाभर से ये कला सीखने के लिए कला और संगीत प्रेमी नाथूलाल सोलंकी के पास आते हैं।