
बीसलपुर डेम से फिर आई खुशखबर, एक गेट फिर खोला, पत्रिका फोटो
Bisalpur Dam Overflow: राजस्थान में इस बार मेघ जमकर मेहरबान हो रहे हैं। मानसून की विदाई के बाद सितंबर में फिर से बारिश का दौर रहा तो अब पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई जिलों में भारी बारिश का दौर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में प्रदेश के करीब 23 जिलों में मूसलाधार बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। जयपुर की लाइफ लाइन बीसलपुर डेम फिर से छलक पड़ा है और डेम में पानी का प्रेशर कम करने के लिए फिर से डेम का एक गेट मंगलवार दोपहर खोला गया है।
बीते 24 घंटे में भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ जिले में हुई मूसलाधार बारिश से त्रिवेणी में पानी का बहाव 3.30 मीटर तक जा पहुंचा। इसके चलते जयपुर की लाइफलाइन बीसलपुर डेम में पानी के दबाव को कम करने की गरज से डेम का एक गेट आधा मीटर तक खोलकर 3005 क्यूसेक पानी की निकासी शुरू की गई है। मानसून की विदाई होने के बाद बीते 21 अक्टूबर को डेम के सभी गेट बंद कर दिए गए थे। बीसलपुर डेम का मंगलवार को जलस्तर 315.50 आरएल मीटर दर्ज हुआ है।
बीसलपुर डेम ने अपने निर्माण के बाद पहली बार 89 दिनों तक छलकने का रिकॉर्ड बनाया है। वहीं 129 टीएमसी पानी डेम से इस बार छोड़ा गया है। इससे पूर्व बीसलपुर डेम के गेट वर्ष 2014 में 47 दिन, 2016 में 46 और 2022 में 40 दिनों तक डेम से नहरों में पानी छोड़ा गया है। वर्ष 2019 में डेम 64 दिनों तक छलका।
जल संसाधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2019 में भी मानसून के बाद डेम के एक बार सभी गेट बंद हुए लेकिन मानसून बीतने के बाद फिर शुरू हुई बारिश से बीसलपुर डेम का एक गेट फिर से खोला गया। वर्ष2019 में ही डेम के 18 में से 17 गेट एक साथ खोले जाने का रिकॉर्ड भी अब तक बरकरार है।
| क्रम संख्या | वर्ष | जल निकासी (टी.एम.सी.) | गेट खोलने की तिथि | गेट बंद करने की तिथि | गेट खुले रहने के दिन | संचालित गेटों की संख्या |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 2004 | 43.025 | 11.08.2004 | 02.09.2004 | 23 | 4 |
| 2 | 2006 | 26.18 | 19.08.2006 | 08.09.2006 | 21 | 6 |
| 3 | 2014 | 134.238 | 11.08.2014 | 26.09.2014 | 47 | 4 |
| 4 | 2016 | 11.202 | 09.08.2016 | 22.09.2016 | 45 | 8 |
| 5 | 2019 | 93.605 | 19.08.2019 | 21.10.2019 | 64 | 17 (1 से 17) |
| 6 | 2022 | 13.246 | 26.08.2022 | 04.10.2022 | 40 | 4 |
| 7 | 2024 | 31.433 | 06.09.2024 | 09.10.2024 | 34 | 6 |
| 8 | 2025 | 24.298 | 24.07.2025 | 21.09.2025 | 89 | 01 |
Published on:
28 Oct 2025 01:51 pm
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग

