14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

काल बनी कार: गश्त के दौरान भीषण टक्कर में महिला थानाधिकारी ज्योति नायक की मौत

- श्रीगंगानगर लोकल में तड़के चार बजे रमेश चौक के पास हादसा, पुलिस महकमे में शोक की लहर, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

2 min read
Google source verification


श्रीगंगानगर। शहर के कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला थाना अधिकारी सीआई ज्योति नायक की मौत हो गई। वे रात्रिकालीन गश्त पर पुलिस की बोलेरो गाड़ी में चालक अजय के साथ थीं। जानकारी के अनुसार सुबह करीब चार बजे चांडक की कोठी वाली रोड से दुर्गा मंदिर रमेश चौक की ओर जाते समय पायल थियेटर की दिशा से तेज रफ्तार में आई एक स्विफ्ट कार ने पुलिस वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो तीन बार हवा में उछलकर पलट गई। कंडक्टर सीट पर बैठी सीआई ज्योति नायक को संभलने का अवसर तक नहीं मिला। अन्य पुलिसकर्मियों ने वाहन को सीधा कर उन्हें बाहर निकाला, लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। यह हादसा मंगलवार तड़के करीब चार बजकर चार मिनट पर हुआ। कोतवाली सीआई पृथ्वीपाल सिंह के अनुसार, उनके सिर में गंभीर चोटें आई थीं, जिससे एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। हादसे में चालक अजय और अन्य पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आईं। स्विफ्ट कार के चालक खाजूवाला क्षेत्र निवासी 23 वर्षीय नितेश कुमार भी घायल हुआ, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली पुलिस ने सरकारी वाहन चालक सादुलशहर क्षेत्र गांव गददरखेड़ा निवासी अजय कुमार की रिपोर्ट पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



पिता की सहमति के बाद हुआ पोस्टमार्टम



जिला अस्पताल की मोर्चरी में सुबह करीब दस बजे पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू हुई। मृतका के पिता डॉ. रामप्रताप नायक और भाई रोहित की सहमति के बाद कार्रवाई की गई। अस्पताल परिसर में परिजन व रिश्तेदार बड़ी संख्या में मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन, जिला कलक्टर डॉ. मंजू, एडीएम रीना छीम्पा, समाजसेवी अशोक चांडक, पूर्व जिला प्रमुख सीताराम मोर्य सहित कई अधिकारी मोर्चरी पहुंचे।