Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND-W vs NZ-W: स्मृति मंधाना ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ठोकी सेंचुरी, वनडे में इस रिकॉर्ड की बराबरी की

India Women vs New Zealand Women: भारतीय बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 95 गेंद में 10 चौके और 4 छक्के संग 109 रन की पारी खेली।

less than 1 minute read
Google source verification
smriti mandhana and pratika rawal

भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल (Photo Credit- IANS)

IND-W vs NZ-W, ICC Women's ODI World Cup 2025: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के 24वें मुकाबले में भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज कर लिया है। दरअसल, 29 वर्षीय भारतीय बल्लेबाज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 95 गेंद में 10 चौके और 4 छक्के संग 109 रन की पारी खेली। यह उनके वनडे करियर की 14वीं और इस साल की 5वीं सेंचुरी है। इस तरह उन्होंने एक साल में महिला वनडे में सर्वाधिक सेंचुरी की साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज तज़मिन ब्रिट्स के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

34 वर्षीय साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर तज़मिन ब्रिट्स ने इंदौर में महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में न्यूजीलैंड पर अपनी टीम की जीत के दौरान यह उपलब्धि हासिल की थी। वैसे स्मृति मंधाना 2024 में भी सर्वाधिक शतक लगाने वाली खिलाड़ी थीं।

महिला वनडेः एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक सेंचुरी

5 शतक - तज़मिन ब्रिट्स- 2025
5 शतक - स्मृति मंधाना - 2025
4 शतक - स्मृति मंधाना- 2024

स्मृति मंधाना ने 88 गेंद में लगाई सेंचुरी

भारतीय बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के 24वें मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 88 गेंदों में शतक पूरा किया। इस मैच में स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल के बीच 212 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप हुई। दोनों खिलाड़ियों के बीच यह दूसरा मौका है, जब दोनों के बीच 200 से अधिक की साझेदारी हुई है।

महिला वनडे में सर्वाधिक सेंचुरी

15 शतक - मेग लैनिंग
14 शतक - स्मृति मंधाना
13 शतक - सूजी बेट्स
12 शतक - टैमी ब्यूमोंट
10 शतक - नेट साइवर ब्रंट