प्रतिका रावल, भारतीय महिला क्रिकेटर (Photo Credit- IANS)
Pratika Rawal made History in IND-W vs NZ-W: युवा भारतीय सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल ने गुरुवार को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 (ICC Women's ODI World Cup 2025) के 24वें मैच के दौरान कमाल का प्रदर्शन करते हुए अपने खाते में एक और उपलब्धि जोड़ ली।
दरअसल, उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 134 गेंद में 13 चौके और 2 छक्के संग 122 रन की पारी खेली। इस शतक के साथ ही वह महिला वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन बनाने के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए इतिहास रच दिया।
प्रतीका रावल ने 11वें ओवर में न्यूजीलैंड की मध्यम गति की गेंदबाज ली ताहुहु की गेंद पर मिडविकेट के ऊपर से चौका लगाकर चार अंकों के आंकड़े तक पहुंची, यानी उनके कुल रन 1004 हो गए। इस तरह वह 23 पारियों में 1000 रन के आंकड़े तक पहुंच गई। इसके चलते वह वनडे मैचों में संयुक्त रूप से सबसे तेज 1000 रन पूरे करने वाली खिलाड़ी बन गईं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की लिंडसे रीलर के 37 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी की, जो अपने करियर की केवल 23 पारियों में इस मील के पत्थर तक पहुंची थीं।
प्रतिका रावल के पास इंग्लैंड के खिलाफ भारत के पिछले महिला वनडे वर्ल्ड कप मैच के दौरान रिकॉर्ड तोड़ने का मौका था, लेकिन वह महज 12 रन से चूक गईं थी। गुरुवार को उन्होंने मेग लैनिंग, लौरा वोल्वार्ड्ट और मिताली राज समेत कई अन्य को पीछे छोड़ते हुए रिकॉर्ड की बराबरी की।
इतना ही नहीं, प्रतिका रावल वनडे में सबसे तेज 1000 रन तक पहुंचने वाली भारतीय महिला बल्लेबाज भी बन गईं। दीप्ति शर्मा ने 29 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। वह अब ऋचा घोष, स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर और मिताली राज के साथ महिला वनडे में 1000 या अधिक रन बनाने वाली 13वीं भारतीय बल्लेबाज हैं।
Updated on:
23 Oct 2025 09:43 pm
Published on:
23 Oct 2025 09:42 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
Women's World Cup 2025