15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इश्क का दर्दनाक अंत, शादीशुदा प्रेमिका को भगाया, उसने दिया धोखा तो फंदे से झूल गया प्रेमी

झालरापाटन के सदर थाना क्षेत्र के गांव नाहरसिंघी में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक विवाहिता के चले जाने से गहरे अवसाद में था।

less than 1 minute read
Google source verification
Jhalawar suicide, youth suicide, lover suicide, suicide in Rajasthan, suicide in Jhalarapatan, झालावाड़ सुसाइड, युवक सुसाइड, प्रेमी सुसाइड, सुसाइड इन राजस्थान, सुसाइड इन झालरापाटन

मृतक दीपक कुमार। फाइल फोटो- पत्रिका

झालरापाटन। सदर थाना क्षेत्र के गांव नाहरसिंघी में शनिवार रात एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सहायक उप निरीक्षक गौतम विश्नोई ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के गांव नाहरसिंघी निवासी 25 वर्षीय दीपक ने शनिवार रात घर के कमरे में साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

शादीशुदा के साथ रह रहा था

परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर झालावाड़ के एसआरजी चिकित्सालय पहुंचाया। मृतक के पिता रामलाल ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा तीन महीने पहले कोटा से विवाहिता को भगाकर लाया था, जो तब से उसके साथ ही रह रही थी।

गहरे अवसाद में आया युवक

शनिवार दोपहर विवाहिता का पति और उसके पीहर पक्ष के लोग आए और उसे अपने साथ ले गए। इस घटना से दीपक गहरे अवसाद में था। पुलिस ने भी प्रारंभिक जांच में इसी बात को आत्महत्या का मुख्य कारण माना है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने बताया कि मृतक पेशे से ड्राइवर था और उसकी शादी नहीं हुई थी। उसके घर में छोटा भाई है और उसके पिता मजदूरी करते हैं।