2 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोनीपत, Jun 02, 2026

सोनीपत में दो बच्चों के बाप ने साथ रहने से किया मना, तो कुंडी लगाकर प्रेमिका ने निगला जहर!

Sonipat hotel suicide: सोनीपत के होटल में दो बच्चों के बाप से मिलने पहुंची युवती ने प्रेमी के साथ रहने से इनकार कर देने वाली बात पर जहर खाकर अपनी जान दे दी।

Sonipat hotel suicide

patrika photo

Sonipat lover suicide: सोनीपत बस स्टैंड के पास बने एक होटल में दो बच्चों के बाप से मिलने पहुंची थी युवती। सोमवार को दोनों ने साथ में रात बिताने के लिए होटल में कमरा लिया था, इसके बाद युवती ने शादीशुदा प्रेमी से हमेशा साथ रहने की मांग रखी। इस बात से इनकार करने पर दोनों के बीच काफी देर कहासुनी भी हुई। बाद नें प्रेमी खाना लेकर आता हूं कहकर वहां से चला गया। जिसके बाद युवती कमरे की कुंडी लगा ली और जहरीला पदार्थ निगल आत्महत्या कर ली। होटल कर्मियों ने युवती की हालत बिगड़ती देख पुलिस को सूचना दी थी। शादीशुदा प्रेमी दो बच्चों का पिता है। वह देवडू रोड पर रहता है। शादी से पहले ही उसके युवती से संबंध थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

शादी के पहले से था संबंध

राई क्षेत्र की रहने वाली कृति का गांव देवड़ू निवासी विक्रम के साथ बहुत दिनों से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों की मुलाकात शादी के पहले हुई थी वहीं से उनकी पहचान बढ़ गई और दोनों एक दूसरे के करीब आ गए। लेकिन विक्रम ने शादी किसी और से कर ली। उसके दो बच्चे भी हैं, एक बेटा और एक बेटी। लेकिन इसके बावजूद दोनों के बीच संबंध बना रहा।

क्या है पूरा मामला

सोमवार रात करीब 10 बजे कृति सोनीपत बस स्टैंड के पास ही में बने जन्नत होटल पहुंची थी। इसके थोड़ी देर बाद विक्रम भी वहां पहुंच गया। दोनों ने होटल में एक कमरा बुक करके रात साथ बिताने का सोचा था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान दोनों के बीच भविष्य को लेकर बातचीत हुई। कृति का अपने प्रेमी विक्रम से शादी से पहले ही संबंध रहा है और बाद में सोमवार को भी जब दोनों होटल पर एक साथ ठहरे थे तो युवती उसके साथ रहने का दबाव बना रही थी। प्रेमीका चाहती थी कि दोनों हमेशा के लिए साथ रहने लग जाए, लेकिन विक्रम ने ऐसा करने से मना कर दिया। इसी बात के चलते दोनों के बीच बहस होने लगी। जानकारी के मुताबिक, विवाद के बाद विक्रम ने कृति को कहा कि वह घर जाकर खाना लेकर वापस आएगा और इसके बाद वह होटल से निकल गया।

प्रेमी के जाते ही युवती ने खाया जहर

विक्रम के होटल से निकलने के बंद कमरे में अकेली थी कृति, बाद में कमरे की कुंडी अंदर से बंद कर ली। इसी दौरान उसने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। कुछ समय बाद जब विक्रम वापस होटल पहुंचा तो काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद होटल कर्मचारियों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़ा गया।

कृति की इलाज के दौरान मौत

कमरे के अंदर कृति अचेत अवस्था में मिली। जल्दबाजी में उसे मुरथल अड्डा के नजदीक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के कारण उसे दूसरे निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद उसे दिल्ली रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

स्वजन के बयान दर्ज कर कार्रवाई करेगी पुलिस

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है। बताया जा रहा है कि मृतका के परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों और पूरे घटनाक्रम के अलग-अलग पहलुओं पर मामले की जांच कर रही है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें