सोनीपत, Nov 04, 2025

Crime news (File Image)
हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। पैसे नहीं कमाने पर पत्नी ने पति की हत्या कर दी और बाद में उसकी लाश के पास बैठकर मेकअप भी किया। पड़ोसी ने घटना का पूरा वीडियो बना लिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। वहीं घटनास्थल को देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। आरोपी पत्नी का नाम पूनम है।
पूरा मामला गोहाने के गढ़ी सराय नामदार खां गांव की है। पत्नी ने अपने पति सुरेश की ईंट और डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पति और पत्नी में अक्सर पैसे को लेकर विवाद होता था। दरअसल, व्यक्ति पहले ऑटो चलाता था, लेकिन अब बीमार होने की वजह से वह ऑटो नहीं चला रहा था। पति को पूनम रोज पीटती थी- कभी झाड़ू से, कभी चप्पल से।
बता दें दोनों पति पत्नी एक साथ बच्चों से अलग रहते थे। सुरेश की दो लड़कियां है और एक लड़की अपनी बहन को गोद के रूप में दी हुई हैं, जबकि दूसरी की शादी हो चुकी है।
सुरेश की हत्या करने के बाद पूनम ने लाश के पास बैठकर मेकअप किया। इस दौरान उसने कई बार पति के मुंह पर कंघी भी मारा। वहीं बाद में पति के मुंह पर थप्पड़ और सिर पर लात मारी।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को देखकर हैरान रह गई। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। मामले में एसीपी ने कहा कि सुरेश ऑटो चलाते थे, लेकिन बीमार रहने के कारण अब कमाना बंद कर दिया। इसको लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता था।
Published on: 04 Nov 2025 04:16 pm

कोई कमेंट नहीं है।
पहले कमेंट करने वाले बनें।