30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीतापुर, May 08, 2026

चोर की चिट्ठी! लिखा मजबूरी है तो कर रहा हूं, तीन साल में ब्याज सहित रुपए लौटा दूंगा फिर चोरी कर ले गया रोटरीवेटर

Sitapur Unique Thief Letter : सीतापुर में एक चोर ने रोटरीवेटर चोरी कर दुकानदार के लिए चिट्ठी छोड़ी, जिसमें 3 साल में ब्याज सहित पैसे लौटाने का वादा किया। जानें क्या है पूरी अनोखी कहानी...।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, PC- Patrika

सीतापुर : यह खबर एक चोर की अनोखी चोरी की, जिसमें चोर ने चोरी तो की लेकिन उसमें भी ईमानदारी दिखाई। चोर का कहना था कि वह जो सामान चोरी कर रहा है। उसका पैसा तीन साल में ब्याज सहित लौटा देगा। आइए पहले पढ़िए कि चोर ने दुकानदार के लिए लेटर में क्या लिखा…।

'मैं आपका यह उपकरण लेकर जा रहा हूं, जिसका अगर मैं मूल्य लगाऊं तो 90,000 है और 3 साल में 10% के हिसाब से 27,000 ब्याज होगा जो कि टोटल 1,17,000 होता है। जो कि आपको तीन साल के समयान्तराल के अन्दर मिल जाएंगे। ईश्वर आपको दिन-रात तरक्की दें।'

'मैं आपको यह भरोसा दिलाता हूं कि यह ओछा कार्य अपने अत्यंत कठिन समय के कारण कर रहा हूं, जिसमें मेरे ही कुछ खास दोस्तों का हाथ है। उन्होंने मुझे बर्बाद करने की कोशिश की और मेरे सारे उपकरण उठा ले गए। कृपया मुझ पर विश्वास करें'। धन्यवाद भाई।

अब जानिए क्या थी पूरी कहानी

यह पूरा मामला सीतापुर जिले का है। सीतापुर के महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र में चोर ने रोटरीवेटर चोरी कर लिया। लेकिन, युवक ने चोरी करते समय एक लेटर भी छोड़ा। उसमें उसने अपनी सारी व्यथा लिखी। यह चिट्ठी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। फिलहाल आरोपी युवक को पुलिस ने पकड़ लिया है।

गलती से रोटावेटर की जगह रोटरीवेटर उठा ले गया

आरोपी की पहचान सुयश पटेल के रूप में हुई है। वह अपने एक साथी के साथ दुकान पर पहुंचा और रोटावेटर समझकर रोटरी वेटर उठा ले गया। बताया जा रहा है कि आरोपी खेती-किसानी के उपकरणों को सही से पहचान नहीं पाया और गलती से अनुपयोगी मशीन ले आया।

लेकिन कहानी में नया ट्विस्ट तब आया जब आरोपी युवक उस मशीन का इस्तेमाल करने में असफल रहा। उसे एहसास हुआ कि जो मशीन वह लाया है, वह उसके किसी काम की नहीं है। इसके बाद, या तो जमीर जागने या फिर मशीन बेकार होने की वजह से, वह देर रात ट्रैक्टर पर मशीन लादकर वापस दुकान पर पहुंच गया ताकि उसे चुपचाप वहीं रख सके।

ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

इसी दौरान दुकानदार को हलचल महसूस हुई। दुकानदार और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और दोनों युवकों को पकड़ लिया। उनके कब्जे से रोटरी वेटर और ट्रैक्टर भी बरामद कर लिया गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

आरोपी लबरहा गांव का रहने वाला है। महमूदाबाद कोतवाल भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित दुकानदार ने अभी तक कोई लिखित शिकायत (तहरीर) नहीं दी है। तहरीर मिलने पर ही वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें