30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीतापुर, May 21, 2026

बेटे और बहू की मौत के बाद परिवार में मातम; शख्स ने पहले पत्नी को मारा और फिर फंदे पर झूला, सीतापुर में सनसनी

Husband Killed Wife: बेटे और बहू की मौत के बाद परिवार में मातम पसर गया। शख्स ने पहले पत्नी को मारा और फिर खुद फंदे पर झूल गया। जानिए पूरा मामला क्या है?

husband stabbed his wife to death with a sharp weapon then hanged himself sitapur crime news

बेटे और बहू की मौत के बाद परिवार में मातम। फोटो सोर्स- Ai

Husband Killed Wife:यूपीके सीतापुर जिले में हुई हत्या की घटना से सनसनी फैल गई। एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी की हत्या की और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सीतापुर के एएसपी दुर्गेश कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी हुई है।

बेटे और बहू की मौत होने के बाद परिवार में मातम

बताया जा रहा है कि यह घटना सीतापुर जिले के थानगांव थाना क्षेत्र के इसरौली गांव की है। बेटे और बहू की मौत होने के बाद परिवार में मातम है। हालांकि, हत्या और फिर खुदकुशी की घटना से स्थानीय लोगों में भी डर बना हुआ है। मृतक की पहचान पति दीपक और पत्नी छाया के रूप में की गई है।

मामले को लेकर क्या बोले एएसपी दुर्गेश कुमार सिंह

एएसपी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया, '' थानगांव थाना पुलिस को इसरौली गांव में हत्या की सूचना मिली थी। इस पर तत्काल कार्रवाई की गई। सीनियर अधिकारियों ने भी सूचना के बाद घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटनास्थल पर देखा गया कि पत्नी छाया का शव चारपाई पर पड़ा हुआ था। उसके शरीर पर धारदार हथियार के निशान थे। दीपक का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ था।''

UP News: पति-पत्नी के बीच हुई थी कहासुनी

एएसपी दुर्गेश कुमार सिंह के मुताबिक, तमाम तथ्यों और परिजनों से पूछताछ के आधार पर यह पता चला कि दीपक और पत्नी छाया के बीच कहासुनी हुई थी। दीपक अपनी पत्नी को धारदार हथियार (बांके) से मार रहा था। परिजनों ने शोर मचाया और मदद के लिए अन्य सदस्यों को बुलाया। जब तक परिजन बचाते तब तक छाया की मौत हो चुकी थी और हत्या के बाद कमरे में जाकर दीपक ने भी फांसी लगा ली थी।

Crime News UP: शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

एएसपी दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचने के बाद दोनों शवों को अपने कब्जे में लिया। साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। उन्होंने कहा कि फिलहाल मामले में जांच जारी है। जो तथ्य निकलकर आएंगे सामने, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें